HAL Share Price: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर स्प्लिट होंगे। इसे लेकर मंगलवार यानी 27 जून को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में फैसला होगा। कंपनी ने 8 जून को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी थी। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है कि कंपनी ने किस रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) का प्रस्ताव रखा है। स्टॉक स्प्लिट में एक तय रेश्यो में शेयरों की फेस वैल्यू कम हो जाती है और उसी हिसाब से शेयरों का भाव भी एडजस्ट होता है। इसमें निवेशकों के पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन टोटल वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होता है। स्टॉक स्प्लिट से मार्केट में कंपनी के शेयरों की संख्या बढ़ जाती है यानी लिक्विडिटी बढ़ती है।
