Hariom Pipe के शेयर NSE पर 51% प्रीमियम के साथ 231 रुपए पर लिस्ट हुए

Hariom Pipe का इश्यू प्राइस 153 रुपए था और यह IPO 7.93 गुना सब्सक्राइब हुआ था

अपडेटेड Apr 13, 2022 पर 10:25 AM
Story continues below Advertisement
Hariom Pipe का आईपीओ 30 मार्च को खुलकर 5 अप्रैल को बंद हुआ था

Hariom Pipe के शेयरों की लिस्टिंग आज दमदार हुई। NSE पर कंपनी के शेयर 50.98% प्रीमियम के साथ 231 रुपए पर लिस्ट हुए। जबकि BSE पर Hariom Pipe के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 46.86% ऊपर 224.70 रुपए पर हुई है। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 153 रुपए था। Hariom Pipe Industries हैदराबाद की कंपनी है।

कंपनी का आईपीओ 30 मार्च को खुलकर 5 अप्रैल को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू 7.93 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के इश्यू रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 12.15 गुना भरा था। गैर संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 8.87 गुना और QIB का हिस्सा 1.91 गुना भरा था।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?


Hariom Pipe ने 130 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल MS Pipe मैन्युफैक्चरिंग कैपासिटी 84,000 मिलियन टन से बढ़ाकर सालाना 1,32,000 मिलियन टन करना है।

इसके साथ ही कंपनी फर्नेस यूनिट की क्षमता भी 95,832 मिलियन टन से बढ़ाकर सालाना 1,04,232 मिलियन टन करने की योजना है।

कंपनी ने सितंबर 2020 में बैकवर्ड इंटीग्रेशन योजना (backward integration initiative) के तहत अनंतपुर का एक प्लांट खरीदा था। इसके वाजिब वैल्यूएशन को देखते हुए एनालिस्ट्स ने इस इश्यू में निवेश की सलाह दी थी।

LIC IPO: सरकार घटा सकती है LIC की वैल्यूएशन, जानिए क्या है वजह

क्या है कंपनी का कारोबार?

Hariom Pipe हैदराबाद की कंपनी है। यह माइल्ड स्टील (MS) पाइप्स, स्काफफोल्डिंग, एचआर स्ट्रिप्स, एमएस बिलेट्स और स्पंज आयरन सहित आयरन और स्टील के प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी 1,400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स और डीलर्स के जरिए ‘हरिओम पाइप्स’ ब्रांड के नाम से भारत के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में एमएस पाइप्स की बिक्री करती है।

कैसी है कंपनी की बैलेंस शीट

वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की कुल इनकम 254.82 करोड़ रुपये रही थी, जबकि वित्त वर्ष 2020 में 161.15 करोड़ रुपये थी। इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 15.13 करोड़ रुपये था जो कि वित्त वर्ष 2020 में 7.90 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।