Get App

सेंसेक्स-निफ्टी 4 महीने में 15% तक लुढ़के, अब आएगी जोरदार वापसी? रिपोर्ट में दिखे रिकवरी के संकेत

शेयर मार्केट के सबसे प्रमुख इंडेक्स निफ्टी-50 में पिछले चार महीनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस दौरान इंडेक्स करीब 15 प्रतिशत तक टूट चुका है। इस गिरावट की वजह विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें रही हैं। हालांकि, अब संकेत मिल रहे हैं कि यह लंबी गिरावट आगे चलकर बाजार के लिए एक “कॉन्ट्रा इंडिकेटर” बन सकती है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 12:11 PM
सेंसेक्स-निफ्टी 4 महीने में 15% तक लुढ़के, अब आएगी जोरदार वापसी? रिपोर्ट में दिखे रिकवरी के संकेत
सेंसेक्स और निफ्टी-50 इंडेक्स अप्रैल महीने में अब तक 6 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है

शेयर मार्केट के सबसे प्रमुख इंडेक्स निफ्टी-50 में पिछले चार महीनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस दौरान इंडेक्स करीब 15 प्रतिशत तक टूट चुका है। इस गिरावट की वजह ग्लोबल भू-राजनीतिक तनाव, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें रही हैं। हालांकि, अब संकेत मिल रहे हैं कि यह लंबी गिरावट आगे चलकर बाजार के लिए एक “कॉन्ट्रा इंडिकेटर” बन सकती है, यानी अप्रैल में बाजार बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

DSP की रिपोर्ट में क्या कहा गया?

ब्रोकरेज फर्म DSP की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, निफ्टी-50 में चार महीने या उससे ज्यादा की लगातार गिरावट बहुत ही दुर्लभ रही है। अब तक ऐसे सिर्फ 7 ही मौके आए हैं। सबसे लंबा गिरावट का दौर सितंबर 1994 से अप्रैल 1995 तक चला था, जो 8 महीने तक रहा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जितनी लंबी गिरावट होती है, उसके बाद आने वाली तेजी उतनी ही मजबूत होती है। पिछले सात मामलों के एनालिसिस के बाद ब्रोकरेज ने पाया कि शेयर बाजार ऐसी गिरावट के बाद अगले 3 महीनों में औसतन 12.2% रिटर्न देता है। वहीं 6 महीनों में 22.4% रिटर्न और एक साल में 40.7% रिटर्न देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें