Get App

Banking Stocks: पोर्टफोलियो में है यह बैंकिंग शेयर तो बेच डालें, एक्सपर्ट ने दी रिड्यूस रेटिंग

Banking Stocks: मजबूत मार्केट सेंटिमेंट के बावजूद आज निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक RBL Bank के शेयर टूट रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके शेयरों में आगे भी गिरावट रह सकती है। पिछले पांच दिनों में यह पांच फीसदी से अधिक टूट चुका है। दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे के चलते शेयरों पर यह दबाव दिख रहा है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 24, 2023 पर 2:07 PM
Banking Stocks: पोर्टफोलियो में है यह बैंकिंग शेयर तो बेच डालें, एक्सपर्ट ने दी रिड्यूस रेटिंग
घरेलू ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक RBL Bank के शेयर मौजूदा लेवल से 7 फीसदी से अधिक टूट सकते हैं।

Banking Stocks: मजबूत मार्केट सेंटिमेंट के बावजूद आज निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। इसके शेयर आज तीन फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं और मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें आगे भी गिरावट का रुझान दिख रहा है। दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे ने इसमें बिकवाली का दबाव बनाया हुआ है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक आरबीएल बैंक के शेयर मौजूदा लेवल से 7 फीसदी से अधिक टूट सकते हैं। इसके शेयर बीएसई पर अभी 161.80 रुपये के भाव (RBL Bank Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं।

सात महीने में 155% मजबूत हुआ RBL Bank

आरबीएल बैंक के शेयर पिछले साल 20 जून 2022 को 74.15 रुपये के भाव पर थे। यह बैंक के शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर था। इसके बाद तो शेयरों में पंख लग गए और महज सात महीने में यह 155 फीसदी उड़कर 6 जनवरी 2023 को 189.20 रुपये के भाव पर पहुंच गया। यह 52 हफ्ते का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि फिर बिकवाली के दबाव में अब तक यह 14 फीसदी टूट चुका है। एक्सपर्ट इसमें आगे भी बिकवाली का दबाव देख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें