RBL Bank Q3: आरबीएल बैंक ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 33.9 फीसदी बढ़कर 209 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 215.9 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वही, पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 156.1 करोड़ रुपए पर रहा था।
31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक की ब्याज आय 1,148.1 करोड़ रुपए पर रही है। हालांकि इसके 1,109.3 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय में सालाना आधार पर 13.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक की ब्याज आय 1,010.4 करोड़ रुपए रही थी।
31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस NPA 3.80 फीसदी से घटकर 3.61 फीसदी पर और नेट NPA 1.26 फीसदी से घटकर 1.18 फीसदी पर आ गया है।
रुपए में देखें तो 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक का ग्रॉस NPA 2,456.6 करोड़ से बढ़कर 2,468.7 करोड़ रुपए पर रहे हैं। वहीं, नेट NPA 790.2 करोड़ रुपए से घटकर 789.9 करोड़ रुपए पर रहा है।
वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक की मटेरियल कॉस्ट सालाना आधार पर 17,793 करोड़ रुपए से बढ़कर 21,197 करोड़ रुपए पर रही है जबकि टैक्स खर्च 1,745 करोड़ रुपये से घटकर 504 करोड़ रुपये पर रहा है।