Get App

Stocks News: रेलवे से मिला ₹763 करोड़ का ऑर्डर, 5 'कवच'सिस्टम बनाएगी कंपनी, शेयर में 12% की आई तूफानी तेजी

HBL Engineering Shares: एचबीएल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को 12% से अधिक की तेजी देखी गई। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को सेंट्रल रेलवे से 763 करोड़ रुपये के पांच 'कवच' के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। यह ऑर्डर भारतीय रेलवे के लिए स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच' की सप्लाई से जुड़ा है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 6:30 PM
Stocks News: रेलवे से मिला ₹763 करोड़ का ऑर्डर, 5  'कवच'सिस्टम बनाएगी कंपनी, शेयर में 12% की आई तूफानी तेजी
HBL इंजीनियरिंग को इस साल अब तक मिले 'कवच' कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल वैल्यू 3,618 करोड़ रुपये पहुंच गई है

HBL Engineering Shares: एचबीएल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को 12% से अधिक की तेजी देखी गई। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को सेंट्रल रेलवे से 763 करोड़ रुपये के पांच 'कवच' के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। यह ऑर्डर भारतीय रेलवे के लिए स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच' की सप्लाई से जुड़ा है, जिसे रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर बीएसई पर दिन के उच्चतम स्तर 517.60 रुपये तक पहुंच गए।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि सेंट्रल रेलवे ने उसे पांच कवच सिस्टम्स के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (एलओए) जारी किए हैं, जो 413 स्टेशनों और 3,900 किलोमीटर के ट्रैक को कवर करते हैं। प्रत्येक कॉन्ट्रैक्ट्स को 18 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल कीमत 762.56 करोड़ रुपये (18% जीएसटी सहित) है। इसके साथ ही, HBL इंजीनियरिंग को इस साल अब तक मिले 'कवच' कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल वैल्यू 3,618 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

'कवच' एक आधुनिकल ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (TCAS) है, जो ट्रेनों की सुरक्षा को बढ़ाने और संचालन को कुशल बनाने के लिए ऑटोमेटिक से ब्रेक लगा सकता है। यह भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, और HBL इस क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों में से एक बनकर उभरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें