HBL Power shares price : एचबीएल पावर के शेयरों में तेजी जारी, आज भी 6% भागा स्टॉक

HBL Power shares price : इस महीने की शुरुआत में, एचबीएल की मैनेजमेंट टीम ने एक एनालिस्ट मीट के दौरान कहा था कि वह इस वर्ष के अपने रेवेन्यू और मार्जिन लक्ष्य को हासिल करने की राह पर है। बता दें कि पिछले छह महीनों में इस स्टॉक में 183.15 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है। InCred के विश्लेषकों के का मानना है कि HBL पावर को डिफेंस के स्वदेशीकरण से फायदा होगा। लेकिन कंपनी रेलवे कारोबार में निवेश को प्राथमिकता देना जारी रखेगी

अपडेटेड Sep 29, 2023 पर 3:11 PM
Story continues below Advertisement
HBL Power shares price : जून 2023 को खत्म हुई तिमाही में एचबीएल पावर ने 467.43 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। ये जून 2022 तिमाही में हुई बिक्रा से 46.21 फीसदी ज्यादा है। जून 2023 तिमाही में कंपनी के मुनाफे में भी 158.24 फीसदी की बढ़त हुई और ये 51.73 करोड़ रुपए पर रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    HBL Power shares price : एचबीएल पावर सिस्टम्स (Shares of HBL Power Systems) के शेयर आज एनएसई पर लगभग 5 फीसदी ऊपर खुले थे। शुरुआती कारोबार में ये स्टॉक 263.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दोपहर तक यह तेजी बढ़कर 6 फीसदी से ज्यादा से ज्यादा हो गई है। फिलहाल ये स्टॉक 266.30 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज पूरा पावर सेक्टर ही जोश में दिख रहा है। जिसके चलते एनटीपीसी, एनएलसी इंडिया, एनएचपीसी समेत दूसरे बिजली शेयर भी 4-5 फीसदी तक की तेजी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं।

    इस महीने की शुरुआत में, एचबीएल की मैनेजमेंट टीम ने एक एनालिस्ट मीट के दौरान कहा था कि वह इस वर्ष के अपने रेवेन्यू और मार्जिन लक्ष्य को हासिल करने की राह पर है। बता दें कि पिछले छह महीनों में इस स्टॉक में 183.15 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है।

    InCred के विश्लेषकों का मानना है कि HBL पावर को डिफेंस के स्वदेशीकरण से फायदा होगा। लेकिन कंपनी रेलवे कारोबार में निवेश को प्राथमिकता देना जारी रखेगी। एचबीएल को हाल ही में 3000 किमी की दूरी तय करने वाली ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (टीसीएएस) के लिए 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर दिया गया था।


    Mid-day mood : निफ्टी 19700 के पार, अक्टूबर का महीना बाजार के लिए अच्छा रहने की उम्मीद

    जून 2023 को खत्म हुई तिमाही में एचबीएल पावर ने 467.43 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। ये जून 2022 तिमाही में हुई बिक्रा से 46.21 फीसदी ज्यादा है। जून 2023 तिमाही में कंपनी के मुनाफे में भी 158.24 फीसदी की बढ़त हुई और ये 51.73 करोड़ रुपए पर रही है। एबिटडा सालाना आधार पर 37.54 करोड़ रुपए से बढ़कर 80.64 करोड़ रुपए पर रहा है।

    एचबीएल पावर सिस्टम "सिस्टम इंटीग्रेटर्स, ईपीसी, रेलवे, एविएशन और डिफेंस कंपनियों" को बैटरी और इंजीनियरिंग सोल्यूशन और सर्विसेज प्रदान करती है। यह भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना और भारतीय रेलवे के साथ भी कंपनी की पार्टनरशिप है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।