Mid-day mood : निफ्टी 19700 के पार, अक्टूबर का महीना बाजार के लिए अच्छा रहने की उम्मीद

Mid-day mood : लगभग 1998 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1002 शेयर गिरे हैं। जबकि 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लगभग 2,045 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि 950 शेयरों में गिरावट आई है। वहीं, 103 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिग्गज शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने बढ़त हासिल करने में मदद की। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी फार्मा और निफ्टी मेटल में 2.7 फीसदी और 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है

अपडेटेड Sep 29, 2023 पर 2:25 PM
Story continues below Advertisement
Mid-day mood : दिग्गज शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने बढ़त में मदद की है। सेक्टरों में, निफ्टी फार्मा और निफ्टी मेटल ने 2.7 फीसदी और 1.5 फीसदी की तेजी के साथ रैली का नेतृत्व किया है

Mid-day mood : गुरुवार 28 सितंबर की भारी बिकवाली के बाद आज शुक्रवार 29 सितंबर को बाजार में आई रिकवरी ने निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। 01:50 बजे दोपहर के आसपास सेंसेक्स 465 अंक या 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 65972.58 पर और निफ्टी 164.75 अंक या 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 19688.30 पर नजर आ रहा है। लगभग 1998 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1002 शेयर गिरे हैं। जबकि 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लगभग 2,045 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि 950 शेयरों में गिरावट आई है। वहीं, 103 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिग्गज शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने बढ़त हासिल करने में मदद की। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी फार्मा और निफ्टी मेटल में 2.7 फीसदी और 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज (Geojit Financial Services) के वीके विजयकुमार का कहना है कि अक्टूबर में बाजार में दिख रही सेल-ऑन-रैली की संरचना बदलने की संभावना है। अक्टूबर आमतौर पर अमेरिकी और भारतीय दोनों बाजारों के लिए एक अच्छा महीना रहता है। ऐसे संकेत हैं कि अक्टूबर महीना हमारे बाजारों के लिए अच्छा रह सकता है।

स्टॉक्स और सेक्टर


लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) आज 1.5 फीसदी बढ़कर 3,057 रुपये पर पहुंच गया। ये इसका 52 हफ्तों का एक और हाई लेवल है। कंपनी को मुंबई में ऑरेंज गेट, ईस्टर्न फ्री वे से मरीन ड्राइव कोस्टल रोड के बीच एक भूमिगत सड़क सुरंग परियोजना के डिजाइन और निर्माण के लिए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) से एक मेगा ऑर्डर मिलने के बाद यह तेजी आई है।

Daily Voice : मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़ा जोखिम, लार्ज कैप पर बढ़ाएं फोकस

दूसरी ओर, आईटी की दिग्गज कंपनियों इंफोसिस, विप्रो और टेक महिंद्रा में इंट्राडे में 1 फीसदी तक की गिरावट आई इसकी वजह एक्सेंचर का कमजरो अर्निंग गाइडेंस रहा। दोपहर तक इन शेयरों ने शुरुआती नुकसान की कुछ भरपाई कर ली थी।

ब्रॉडर मार्केट में नवीन फ्लोरीन और एमसीएक्स में 13 फीसदी और 7 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। निवेशकों ने नवीन फ्लोरीन के शेयरों में बिकवाली की है। कंपनी के प्रबंध निदेशक राधेश आर वेलिंग ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा 15 दिसंबर से प्रभावी होगा। एक साल में कंपनी से यह तीसरा हाई-प्रोफाइल इस्तीफा है। जिसके चलते स्टॉक पर दबाव रहा।

देश के सबसे बड़े कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) के शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने इसके नए टेक प्लेटफॉर्म के लॉन्च पर अस्थायी निलंबन लगा दिया है। जिसके चलते आज ये शेयर दबाव में है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।