HCL टेक और टाटा कम्युनिकेशंस में होगी जोरदार कमाई, RBL बैंक, PNB और HDFC बैंक पर भी बनी रहे नजर

अनुज का कहना है कि RBL बैंक के पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट कमजोर हैं। CASA में दबाव से डिपॉजिट में तेज गिरावट आई है। पीएनबी में तिमाही आधार पर मजबूत लोन ग्रोथ देखने को मिली है। सालाना आधार पर लोन ग्रोथ 12.74 फीसदी बढ़कर 1033600 करोड़ रुपए पर रही है

अपडेटेड Jul 05, 2024 पर 3:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा कम्युनिकेशंस एक छोटी रेंज में कंसोलिडेट कर रहा है। डेली चार्ट पर गोल्डेन क्रॉसओवर हो रहा है। 200 DMA को 50 DMA नीचे से पार कर रहा है

बाजार में अब किन शेयरों में देखने को मिल सकती है तेजी और कहां होगी कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अब आगे हमें खबरों के दम पर RBL बैंक, PNB और HDFC बैंक में एक्शन देखने को मिल सकता है। जबकि HCL TECH और टाटा कम्युनिकेशंस में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है।

फोकस में RBL बैंक (रेड सिगनल)

अनुज का कहना है कि RBL बैंक के पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट कमजोर हैं। CASA में दबाव से डिपॉजिट में तेज गिरावट आई है। तिमाही आधार पर बैंक की डिपॉजिट 2.1 फीसदी घटकर 101351 करोड़ रुपए पर रही है। सालाना आधार पर डिपॉजिट 18.35 फीसदी बढ़ा है। तिमाही आधार पर CASA 9.55 फीसदी घटकर 32966 करोड़ रुपए पर रहा है। CASA रेश्यो 13 तिमाही के निचले स्तर पर आ गया है। वहीं, लोन सालाना आधार पर 18.3 फीसदी बढ़कर 88455 करोड़ रुपए पर रहा है। तिमाही आधार पर लोन 3.3 फीसदी है बढ़ा।


PNB पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

अनुज ने कहा की पीएनबी में तिमाही आधार पर मजबूत लोन ग्रोथ देखने को मिली है। सालाना आधार पर लोन ग्रोथ 12.74 फीसदी बढ़कर 1033600 करोड़ रुपए पर रही है। इसमें तिमाही आधार पर 5 फीसदी की बढ़त हुई है। बैंक की घरेलू डिपॉजिट सालाना आधार पर 8.1 फीसदी बढ़कर 1369954 करोड़ रुपए पर रही है। इसमें तिमाही आधार पर 2.74 फीसदी की बढ़त हुई है। पहली तिमाही में बैंक के इंटरनेशनल डिपॉजिट में सालाना आधार पर 24 फीसदी की बढ़त हुई है और ये 38328 करोड़ रुपए पर रही है। तिमाही आधार पर इसमें 5.45 फीसदी की बढ़त आई है।

क्रेडिट डिपॉजिट रेश्यो सालाना आधार पर 70.6 फीसदी के मुकाबले 73.4 फीसदी पर रहा है।

फोकस में HDFC बैंक (न्यूट्रल)

HDFC बैंक के पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट कमजोर रहे हैं। लेकिन शेयर ऊंचाई से पहले ही फिसल चुका है। अनुज का मानना है कि इस स्टॉक में 1650 रुपए के करीब री-एट्री का अच्छा मौका होगा।

एचसीएल टेक (HCL TECH)

अनुज का कहना है कि शेयर में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। कल 100 DMA पार हुआ है। 200 DMA पार होने के बाद से अच्छा मोमेंटम बनेगा। करीब तीन गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। करीब 8 हफ्ते की रेंज से ब्रेकआउट आ रहा है। इसके भाव एक महीने के ऊपरी स्तर पर हैं। पिछले 5 दिनों से वायदा में लॉन्ग या शॉर्टकवरिंग हुई है।

कोल इंडिया और गेल में Budget से पहले बने रहने की सलाह, आरसीएफ में बांध लें थोड़ा मुनाफा

टाटा कम्युनिकेशंस (TATA COMM)

टाटा कम्युनिकेशंस एक छोटी रेंज में कंसोलिडेट कर रहा है। डेली चार्ट पर गोल्डेन क्रॉसओवर हो रहा है। 200 DMA को 50 DMA नीचे से पार कर रहा है। कल करीब 67 फीसदी डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला था।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।