मेनबोर्ड सेगमेंट में HD फायर प्रोटेक्ट की 21 अक्टूबर को लिस्टिंग तो अच्छे गेन में हुई लेकिन कुछ ही पलों में शेयर लाल निशान में आ गया। BSE पर शेयर ने लगभग 23.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹334.40 और NSE पर 23.6 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹335 पर शुरुआत की। कुछ ही पलों में शेयर लिस्टिंग प्राइस से 9 प्रतिशत तक नीचे आ गया। IPO प्राइस ₹271 था। कंपनी का ₹712.31 करोड़ का IPO 131.73 गुना के शानदार सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था।
