Get App

HDB Financial Share Price: इंट्रा डे में 5% तक उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद बाय, सेल या होल्ड?

HDB Financial Services Share Price: मैनेजमेंट को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही यानि जुलाई-सितंबर से बिजनेस की रफ्तार बेहतर होगी और कंपनी धीरे-धीरे लगभग 18% लोन ग्रोथ के स्तर पर वापस आ जाएगी। जून 2026 तिमाही के दौरान ग्रॉस NPA रेशियो घटकर 2.34 प्रतिशत पर आ गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 16, 2026 पर 4:38 PM
HDB Financial Share Price: इंट्रा डे में 5% तक उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद बाय, सेल या होल्ड?
जून 2026 तिमाही के दौरान HDB Financial Services ने 785 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा दर्ज किया।

HDB फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में 16 जुलाई को दिन में 4.5 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। तिमाही नतीजे सामने आने के बाद शेयर BSE पर 786.20 रुपये के हाई तक गया। हालांकि बाद में इसने बढ़त गंवा दी और लगभग फ्लैट रहकर 752.25 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कीमत 746.65 रुपये के लो तक भी गई। कंपनी की तिमाही परफॉरमेंस अच्छी रही है। HDB फाइनेंशियल सर्विसेज, HDFC बैंक की NBFC शाखा है।

जून 2026 तिमाही के दौरान HDB फाइनेंशियल सर्विसेज ने 785 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा दर्ज किया। यह पिछले साल की समान तिमाही के 568 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 38.3 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी की शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 2,509 करोड़ रुपये हो गई। ​जून 2025 तिमाही में यह 2,092 करोड़ रुपये थी। कुल आय 16.8 प्रतिशत बढ़कर 3,185 करोड़ रुपये रही, जो जून 2025 तिमाही में 2,726 करोड़ रुपये थी।

जून 2026 तिमाही के दौरान HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) रेशियो घटकर 2.34 प्रतिशत पर आ गया। एक साल पहले यह 2.56 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी कम होकर 1.04 प्रतिशत रहा, जो जून 2025 तिमाही में 1.11 प्रतिशत था। कंपनी के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 11.3 प्रतिशत बढ़कर 1.22 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए।

आगे मैनेजमेंट को क्या उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें