Wipro Share Price: Q1 रिजल्ट से पहले शेयर में बढ़ी खरीद, 2% उछला; शाम को पता चलेगी परफॉरमेंस

Wipro Share Price: विप्रो अजीम प्रेमजी की कंपनी है। मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा के दौरान विप्रो ने उम्मीद जताई थी कि जून 2026 तिमाही में IT सर्विसेज बिजनेस से रेवेन्यू 259.7 करोड़ डॉलर से 265.1 करोड़ डॉलर के बीच रहेगा

अपडेटेड Jul 16, 2026 पर 4:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में Wipro का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1.89 प्रतिशत गिरा था।

IT कंपनी विप्रो आज, 16 जुलाई को अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। शेयर मार्केट बंद होने के बाद इनकी घोषणा की जाएगी। तिमाही नतीजों की घोषणा से पहले कंपनी के शेयर में तेजी है। दिन में BSE पर शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से लगभग 2 प्रतिशत तक उछलकर 178 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 177.80 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

निवेशक Wipro की कमाई पर अपडेट के साथ-साथ डिमांड की स्थिति, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर रुख और वित्त वर्ष 2027 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस पर मैनेजमेंट की टिप्पणी का भी इंतजार कर रहे हैं। मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा के दौरान विप्रो ने उम्मीद जताई थी कि जून 2026 तिमाही में IT सर्विसेज बिजनेस से रेवेन्यू 259.7 करोड़ डॉलर से 265.1 करोड़ डॉलर के बीच रहेगा।

विप्रो अजीम प्रेमजी की कंपनी है। इसमें जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 72.59 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।​ विप्रो का शेयर 6 महीनों में 33 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 273.15 रुपये और एडजस्टेड लो 168.55 रुपये है।


मार्च तिमाही में कैसी रही थी Wipro की परफॉरमेंस

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,501.8 करोड़ रुपये रहा था। कुल इनकम 7.6 प्रतिशत बढ़कर 24,236.3 करोड़ रुपये हो गई थी। कंपनी के आईटी सर्विसेज सेगमेंट ने मार्च 2026 तिमाही में 265.1 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया। यह सालाना आधार पर 2.1 प्रतिशत ज्यादा रहा। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में विप्रो का शुद्ध मुनाफा 0.47 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी के साथ 13,197.4 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 3.96 प्रतिशत बढ़कर 92,624 करोड़ रुपये रहा।

MSCI India Rejig: अदाणी ग्रीन, ग्रो समेत 12 शेयरों की हो सकती है एंट्री; Astral समेत 3 स्टॉक्स का एग्जिट पॉसिबल

जून में किया था 15,000 करोड़ का शेयर बायबैक

विप्रो ने 3 साल के गैप के बाद इस साल जून महीने में 15,000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक किया था। कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स से 60 करोड़ शेयरों को वापस खरीदा। बायबैक प्राइस 250 रुपये प्रति शेयर था। इससे पहले विप्रो ने जून 2023 में बायबैक किया था। उस वक्त विप्रो ने 12,000 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदे थे और 26.96 करोड़ इक्विटी शेयर हासिल किए थे। बायबैक प्राइस 445 रुपये प्रति शेयर था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।