Get App

HDB Financial Services के शेयर में 6% की तेजी, शानदार Q4 नतीजों से बढ़ी खरीद

HDB Financial Services Share Price: कंपनी के शेयर 2 जुलाई 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 41.4 प्रतिशत बढ़ गया। AUM सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत बढ़कर 1,18,733 करोड़ रुपये के रहे

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 4:31 PM
HDB Financial Services के शेयर में 6% की तेजी, शानदार Q4 नतीजों से बढ़ी खरीद
मार्च 2026 तिमाही में HDB Financial Services की ब्याज आय 13 प्रतिशत बढ़ गई।

HDB फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में 16 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी दिखी। BSE पर शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 12 प्रतिशत तक उछलकर 724 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 6.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 686.30 रुपये पर सेटल हुआ। एक दिन पहले कंपनी ने तिमाही नतीजे जारी किए थे, जो कि शानदार रहे हैं। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 41.4 प्रतिशत बढ़कर 751 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 531 करोड़ रुपये था।

ब्याज आय 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,081 करोड़ रुपये रही, जो मार्च 2025 तिमाही में 3,623 करोड़ रुपये थी। मार्च 2026 तिमाही में एसेट्स अंडर मैनेजमेंट सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत बढ़कर 1,18,733 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 1,07,262 करोड़ रुपये के थे। ग्रॉस लोन बुक 10.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,18,493 करोड़ रुपये की रही, जो मार्च 2025 तिमाही में 1,06,878 करोड़ रुपये की थी।

तिमाही नतीजों के साथ HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड ने 2 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर डेट सिक्योरिटीज को जारी कर फंड जुटाने पर भी मुहर लगाई है। कंपनी एक या एक से अधिक राउंड में 32,825 करोड़ रुपये जुटाएगी।

ब्रोकरेज का कैसा है रुख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें