Get App

HDB Financial Shares: तिमाही नतीजों के ब्रोकरेज फर्मों ने घटाए टारगेट, क्या शेयर में आएगी गिरावट?

HDB Financial Shares: एचडीएफसी बैंक की सब्सिडियरी कंपनी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) के नतीजों के बाद शेयर बाजार में स्टॉक को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर निवेशकों की खास नजर में रहने की संभावना है, क्योंकि ब्रोकरेज हाउसों ने नतीजों के बाद रेटिंग में कटौती और टारगेट प्राइस घटाने का फैसला किया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 8:09 AM
HDB Financial Shares: तिमाही नतीजों के ब्रोकरेज फर्मों ने घटाए टारगेट, क्या शेयर में आएगी गिरावट?
HDB Financial Shares: कंपनी के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 12% बढ़े

HDB Financial Shares: HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर आज शुक्रवार 16 जनवरी के कारोबार में निवेशकों की नजरों में बने रह सकते हैं। कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों कई ब्रोकरेज हाउसों ने इसके शेयर की रेटिंग में कटौती की है और कई ने टारगेट प्राइस घटाने का भी फैसला किया है। ऐसे में एचडीएफसी बैंक की इस सब्सिडियरी कंपनी के शेयरों पर आज के कारोबार में खास नजर बनी रहेगी।

HDB फाइनेंशियल ने दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 36% की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹472 करोड़ से बढ़कर ₹644 करोड़ हो गया। यह सुधार मुख्य रूप से क्रेडिट कॉस्ट में कमी और एसेट क्वालिटी के स्थिर रहने से संभव हुआ।

तिमाही के दौरान क्रेडिट कॉस्ट 20 बेसिस प्वाइंट घटकर 2.5% रहा, जबकि नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में 14–15 बेसिस प्वाइंट की तिमाही आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, मैनेजमेंट और मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि निकट और मध्यम अवधि में मार्जिन में और बड़ी बढ़ोतरी की गुंजाइश सीमित है।

लोन ग्रोथ और एसेट क्वालिटी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें