13 दिनों में 88% चढ़ा यह स्मॉलकैप शेयर, हर दिन लग रहा अपर सर्किट, निवेशकों की चमकी किस्मत

Mangalam Drugs Shares: फार्मा सेक्टर की कंपनी मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स (Mangalam Drugs and Organics) के शेयरों में लगातार तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 13 दिनों से इस शेयर में हर रोज 5% का अपर सर्किट लग रहा है। इसके चलते इन 13 दिनों में कंपनी के शेयरों का भाव 88% से ज्यादा चढ़ चुका है। इस दौरान शेयरों में भारी खरीदारी देखी गई है

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 7:28 AM
Story continues below Advertisement
Mangalam Drugs shares: मंगलम ड्रग्स का शेयर पिछले एक साल में अब भी करीब 57% नीचे है

Mangalam Drugs Shares: फार्मा सेक्टर की कंपनी मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स (Mangalam Drugs and Organics) के शेयरों में लगातार तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 13 दिनों से इस शेयर में हर रोज 5% का अपर सर्किट लग रहा है। इसके चलते इन 13 दिनों में कंपनी के शेयरों का भाव 88% से ज्यादा चढ़ चुका है। इस दौरान शेयरों में भारी खरीदारी देखी गई है।

पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 14 जनवरी को शेयर मंगलम ड्रग्स के शेयर एनएसई पर अपनी 5 प्रतिशत की अपर सर्किट सीमा को छूकर 44.77 रुपये के स्तर पर बंद हुए। दिलचस्प बात यह रही कि शेयर इसी स्तर पर खुला और पूरे कारोबार के दौरान अपर सर्किट में ही लॉक रहा।

13 दिनों में 88% से ज्यादा की तेजी

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, मंगलम ड्रग्स के शेयरों ने पिछले 13 ट्रेडिंग सेशंस में कुल 88.27% की तेजी दर्ज की है। इस तेज उछाल के पीछे बीते हफ्ते हुए कई बल्क डील्स को भी एक अहम वजह माना जा रहा है।


बल्क डील्स ने बढ़ाई हलचल

बीते 7 जनवरी को दिग्गज निवेशक विजय केडिया की कंपनी केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने बल्क डील के जरिए कंपनी के करीब 1.38 लाख शेयर बेचे, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 48.35 लाख रुपये रही। इसके अलावा, नियो एपेक्स वेंचर LLP ने करीब 27.6 लाख रुपये के शेयर बेचे।

इनके अलावा 'एपिटोम ट्रेडिंग एंड इनवेस्टमेंट्स' ने लगभग 42 लाख रुपये के शेयरों की बिक्री की, जबकि 'मल्टीप्लायर शेयर एंड स्टॉक एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड' ने करीब 44 लाख रुपये के शेयर बेचे।

पहले की खरीदारी भी आई सामने

NSE के आंकड़ों के अनुसार, 29 दिसंबर को केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने ही ₹24.15 प्रति शेयर के भाव पर कंपनी के करीब 1.38 लाख शेयर खरीदे थे। इस बल्क डील की कुल वैल्यू ₹33.28 लाख रही थी। इसके बाद से ही शेयर में तेज गतिविधि देखने को मिल रही है।

कंपनी का कारोबार

यह कंपनी एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (APIs) और फार्मा इंटरमीडिएट्स के निर्माण के कारोबार में लगी हुई है। हालांकि, हालिया तेजी के पीछे कंपनी की ओर से कोई बड़ा कॉरपोरेट ऐलान सामने नहीं आया है।

सालभर का प्रदर्शन अभी भी कमजोर

मंगलम ड्रग्स के शेयरों में हालिया तेजी के बावजूद, इसका लंबी अवधि का प्रदर्शन अभी भी कमजोर है। बीएसई के एनालिटिक्स डेटा के मुताबिक, मंगलम ड्रग्स का शेयर पिछले एक साल में अब भी करीब 57% नीचे है।

यह भी पढ़ें- Q3 Results: मुनाफे से घाटे में आई टाटा ग्रुप की कंपनी, रेवेन्यू भी फिसला; शेयरों पर रहेगी नजर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।