Get App

HDFC Bank News: HDFC बैंक के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने नैतिकता का हवाला देते हुए दिया इस्तीफा

HDFC Bank News: बैंक ने केकी मिस्त्री को अंतरिम अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है। HDFC बैंक के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने नैतिकता का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। अपने पत्र में चक्रवर्ती ने कहा कि पिछले दो वर्षों में बैंक के भीतर हुई कुछ घटनाओं और कार्यप्रणालियों से वे सहमत नहीं थे, इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 6:41 AM
HDFC Bank News: HDFC बैंक के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने नैतिकता का हवाला देते हुए दिया इस्तीफा
HDFC Bank News: चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद, HDFC बैंक के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADRs) IST 12:30 बजे के आसपास लगभग 3 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहे थे

HDFC Bank News : HDFC बैंक ने एक बयान में बताया कि बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती ने 18 मार्च को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने HDFC बैंक के उस अनुरोध को मंज़ूरी दे दी है,जिसमें केकी मिस्त्री को 19 मार्च से तीन महीने की अवधि के लिए अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने की बात कही गई थी।

अपने पत्र में चक्रवर्ती ने कहा कि पिछले दो वर्षों में बैंक के भीतर हुई कुछ घटनाओं और कार्यप्रणालियों से वे सहमत नहीं थे, इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया है। ये 2021 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे।

अतानु चक्रवर्ती ने इस्तीफ़े के लिए लिखे गए पत्र में कहा कि पिछले दो सालों में उन्होंने बैंक में कुछ ऐसी घटनाएं और तौर-तरीके देखे जो उनके निजी मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है। इसके अलावा उनके इस्तीफे की कोई और बड़ी वजह नहीं है।

बैंक के ADRs में दिखी गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें