गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

HDFC Bank के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 1660 के स्ट्राइक वाली पुट 30.40 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 19 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Feb 24, 2025 पर 12:15 PM
Story continues below Advertisement
Kirloskar Pneumatic पर मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1076 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: कमजोर ग्लोबल संकेत बाजार पर हावी दिखाई दे रहे हैं। निफ्टी करीब 250 प्वाइंट फिसलकर 22600 के नीचे आता हुआ नजर आया। बैंक निफ्टी में करीब 550 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी एक-एक परसेंट की कमजोरी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने एचडीएफसी बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने एचसीएल टेक पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए अतुल लिमिटेड पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने किर्लोस्कर न्यूमैटिक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HDFC Bank

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने HDFC Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 1660 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 30.40 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 19 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः HCL Tech Future


Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने HCL Tech में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि HCL Tech में 568 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 590 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 554 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Atul Ltd

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Atul Ltd पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Atul Ltd में 5346 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 5000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5450 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Kirloskar Pneumatic

मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Kirloskar Pneumatic का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Kirloskar Pneumatic के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1076 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।