HDFC बैंक नई तेजी के लिए तैयार, गोदरेज कंज्यूमर और रैमको सीमेंट में भी नजर आ रहा दम : अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि आज HDFC बैंक, DRL और PI इंस्ट्रीज पर फोकस बनाए रखना चाहिए। जैफरीज ने DRL को अंडरपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 5010 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 11:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सीमेंट शेयरों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल सकता है। 100 WMA पर रैमको सीमेंट को अच्छा सपोर्ट है

बाजार आज हरे निशान में कारोबार कर रहा है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 103.41 अंक या 0.13 फीसदी बढ़कर 78,777.66 पर और निफ्टी 26.00 अंक या 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 23,894.80 के स्तर पर दिख रहा था। करीब 1496 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी। वहीं, 1691 शेयरों में गिरावट पर कारोबार हो रहा था। जबकि, 109 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

बाजार में अब किन शेयरों में देखने को मिल सकता है दम पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज HDFC बैंक, DRL और PI इंस्ट्रीज पर फोकस बनाए रखना चाहिए। इसके अलावा गोदरेज कंज्यूमर और रैमको सीमेंट में भी जोरदार तेजी के संकेत दिख रहे हैं।

फोकस में HDFC बैंक (ग्रीन सिगनल)


अनुज ने कहा कि सबसे बड़े टेक्निकल एनालिस्ट्स में एकलॉरेंस बलेंको ने HDFC बैंक को 2,373 रुपए का टारगेट दिया है। यहा शेयर 2 साल की रेंज तोड़ने के कगार पर है है। आगे इसमें जोरदार तेजी की उम्मीद है।

फोकस में DRL (रेड सिगनल)

जैफरीज ने DRL को अंडरपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 5010 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। कंपनी ने Haleon का निकोटिन गम कारोबार खरीदने का करार किया है। गैर-अमेरिकी बाजारों के लिए OTC ब्रांड खरीदने के लिए ये करार हुआ है। DRL इस ब्रैंड को 50 करोड़ पाउंड में खरीद रही है। कैलेंडर ईयर 2023 में Nicotinell की बिक्री 21.7 करोड़ पाउंड रही थी। बिक्री के 2.3 गुना और EV-EBITDA के 9 गुना वैल्युएशन पर ये डील हुई है। हाल के सालों में इन ब्रांड्स की ग्रोथ स्थिर रही है। इन ब्रांड्स में और निवेश करने की जरूरत होगी। कंपनी के पोर्टफोलियो में सिनर्जी का असर वित्त वर्ष 2027-28 के बाद ही दिखेगा।

अगले कुछ दिन लार्जकैप शेयरों पर करें फोकस, मिड और स्मॉलकैप में अभी कुछ और दिन कंसोलिडेशन संभव

फोकस में PI इंस्ट्रीज (ग्रीन सिगनल)

PI इंस्ट्रीज पर जैफरीज का तेजी का नजरिया है। स्टॉक पर उसने खरीदारी की राय देते हुए 4,750 रुपए का टारगेट दिया है। कंपनी बायोलॉजिक्स कंपनी PHC को 3.28 करोड़ पाउंड (346 करोड़ रुपए) में खरीदेगी। सौदे से कंपनी को फायदा होने की उम्मीद है। इस सौदे से सालाना 7.5 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू की संभावना है। सौदे का वैल्युएशन आकर्षक है।

गोदरेज कंज्यूमर

शेयर में काफी अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। स्टॉक में दूसरे महीने भी तेजी का मूड है। स्टॉक 6 साल का राइजिंग चैनल पार कर गया है। इसके भाव नए शिखर के जोन में पहुंच गए हैं। कल करीब 3 गुना डिलिवरी देखने को मिली थी। वायदा में शॉर्ट कवरिंग दिखी थी।

रैमको सीमेंट

सीमेंट शेयरों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल सकता है। 100 WMA पर रैमको सीमेंट को अच्छा सपोर्ट है। शेयर ने 200 WMA पार कर लिया है। कल करीब 3 गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला था। वायदा में लॉन्ग बिल्ड अप नजर आया था।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।