Get App

HDFC Bank का शेयर नतीजों के बाद 6% टूटा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर ताजा निवेश रणनीति

HDFC Bank पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 2110 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कम टैक्स के कारण Q3 में मुनाफे में तिमाही आधार पर 2% की वृद्धि हुई जो कि अनुमान से 4% अधिक है। NII अनुमान के अनुरूप तिमाही आधार पर 4% ऊपर रही

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 17, 2024 पर 1:49 PM
HDFC Bank का शेयर नतीजों के बाद 6% टूटा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर ताजा निवेश रणनीति
HDFC Bank पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 2000 रुपये/शेयर तय किया है

HDFC Bank Share Price : एचडीएफसी बैंक के शेयर में आज 17 जनवरी को जोरदार गिरावट देखने को मिली। दिग्गज स्टॉक 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ एनएसई निफ्टी का टॉप लूजर बना। बैंक द्वारा वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड्स (AIFs) के लिए प्रोविजन बढ़ाने के बाद आज बैंक के स्टॉक में तेज गिरावट नजर आई। वहीं नतीजों की बात करें तो HDFC Bank का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट में 33.5 प्रतिशत उछलकर 16,372 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 12259 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। Q3 में लोन ग्रोथ 4.9% रही। Q3 में नए स्लिपेजेज 7000 करोड़ रुपये रहे। Q3 में बैंक की NIM 3.6% पर बरकरार रही। इस दौरान क्रेडिट क्वालिटी में सुधार के संकेत मिले हैं। कमर्शियल और ग्रामीण मार्केट से क्रेडिट ग्रोथ को सपोर्ट मिला है। वहीं रिटेल मॉर्गेज में 18% की ग्रोथ रही। नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने इस पर निवेश रणनीति बताई है। बर्नस्टीन ने इस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। जबकि मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है।

BROKERAGES ON HDFC BANK

Bernstein On HDFC Bank

बर्नस्टीन ने एचडीएफसी बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2,200 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि एक दशक में पहली बार सालाना EPS गिरावट देखने को मिली। इससे एक निराशाजनक तिमाही के संकेत मिलते हैं। उस लिहाज से कमजोर सेट ऑफ नंबर्स रिपोर्ट किये गये हैं। बैंक को 2% RoA बनाए रखने के लिए एक बार फिर कम कर वाला रास्ता अपनाना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें