HDFC Bank Q4 Business Update: डिपॉजिट 15% बढ़े, एडवांसेज में 12% ग्रोथ; शेयर में दिख सकती है तेजी

HDFC Bank Q4 Business Update: मार्च 2026 तिमाही में बैंक के एवरेज डिपॉजिट सालाना आधार पर 12.8% की बढ़ोतरी के साथ ₹28.51 लाख करोड़ के रहे। एवरेज एडवांसेज अंडर मैनेजमेंट ₹29.64 लाख करोड़ के रहे

अपडेटेड Apr 04, 2026 पर 3:34 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank का मार्केट कैप ₹11.56 लाख करोड़ है।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में HDFC Bank के कारोबार में अच्छी तेजी रही। कुल एडवांसेज में 12% और कुल डिपॉजिट में 15% सालाना की ग्रोथ दर्ज की गई। इस अपडेट के चलते सोमवार, 6 अप्रैल को शेयर में तेजी आने की उम्मीद है। गुरुवार को शेयर की कीमत BSE पर ₹751.10 थी। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद था।

HDFC Bank की ओर से जारी बिजनेस अपडेट के मुताबिक, मार्च 2026 तिमाही के लिए एवरेज एडवांसेज अंडर मैनेजमेंट ₹29.64 लाख करोड़ के रहे। यह आंकड़ा पिछले साल इसी अवधि के ₹26.96 लाख करोड़ की तुलना में लगभग 10% ज्यादा है। पीरियड एंड एडवांसेज अंडर मैनेजमेंट सालाना आधार पर 10.2% बढ़कर लगभग ₹30.58 लाख करोड़ के रहे। पीरियड एंड ग्रॉस एडवांसेज लगभग ₹29.60 लाख करोड़ रहे, जो मार्च 2025 तिमाही के ₹26.44 लाख करोड़ के मुकाबले 12% ज्यादा हैं।

HDFC Bank के डिपॉजिट पर अपडेट


एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, मार्च 2026 तिमाही में बैंक के एवरेज डिपॉजिट सालाना आधार पर 12.8% की बढ़ोतरी के साथ ₹28.51 लाख करोड़ के रहे। एक साल पहले ये ₹25.28 लाख करोड़ के थे। एवरेज CASA (करेंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट) डिपॉजिट का आंकड़ा 10.8% बढ़कर ₹9.18 लाख करोड़ पर पहुंच गया, जबकि एवरेज टाइम डिपॉजिट 13.7% बढ़कर ₹19.33 लाख करोड़ के रहे। 31 मार्च 2026 तक बैंक के पीरियड एंड डिपॉजिट्स में सालाना आधार पर 14.4% की बढ़ोतरी दिखी और आंकड़ा लगभग ₹31.06 लाख करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹27.15 लाख करोड़ था। पीरियड एंड CASA डिपॉजिट 12.3% बढ़कर लगभग ₹10.61 लाख करोड़ के रहे, वहीं पीरियड एंड टाइम डिपॉजिट 15.5% बढ़कर लगभग ₹20.45 लाख करोड़ के रहे।

ब्रोकरेज को शेयर से क्या उम्मीद

HDFC Bank का मार्केट कैप ₹11.56 लाख करोड़ है। यह बैंक देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यू कंपनियों में शामिल है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने HDFC बैंक के शेयर की रेटिंग को ‘न्यूट्रल’ से बढ़ाकर ‘ओवरवेट’ कर दिया है। ब्रोकरेज ने इसके लिए 1,010 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। जेफरीज ने भी HDFC बैंक पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 1,240 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

हाल ही में इस शेयर में बड़ी गिरावट देखी गई थी, जब बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती ने अचानक से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि चक्रवर्ती ने साफ किया है कि उनके इस्तीफे की वजह से बैंक के शेयरों की वैल्यू में गिरावट गिरावट नहीं आई। अब केकी मिस्त्री HDFC Bank के अंतरिम पार्ट टाइम चेयरमैन हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने उन्हें 19 मार्च 2026 से लेकर अगले 3 महीने की अवधि के लिए अंतरिम पार्ट टाइम चेयरमैन नियुक्त किए जाने को मंजूरी दे दी। अपने इस्तीफे में चक्रवर्ती ने कहा है कि पिछले दो वर्षों में बैंक के अंदर हुए कुछ घटनाक्रम और कार्यप्रणालियां उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं थीं। उनका कार्यकाल 4 मई 2027 को समाप्त हो रहा था।

Arvind Fashions देख सकता है 50% तक तेजी! मोतीलाल ओसवाल ने दी खरीदने की सलाह

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।