एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, मार्च 2026 तिमाही में बैंक के एवरेज डिपॉजिट सालाना आधार पर 12.8% की बढ़ोतरी के साथ ₹28.51 लाख करोड़ के रहे। एक साल पहले ये ₹25.28 लाख करोड़ के थे। एवरेज CASA (करेंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट) डिपॉजिट का आंकड़ा 10.8% बढ़कर ₹9.18 लाख करोड़ पर पहुंच गया, जबकि एवरेज टाइम डिपॉजिट 13.7% बढ़कर ₹19.33 लाख करोड़ के रहे। 31 मार्च 2026 तक बैंक के पीरियड एंड डिपॉजिट्स में सालाना आधार पर 14.4% की बढ़ोतरी दिखी और आंकड़ा लगभग ₹31.06 लाख करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹27.15 लाख करोड़ था। पीरियड एंड CASA डिपॉजिट 12.3% बढ़कर लगभग ₹10.61 लाख करोड़ के रहे, वहीं पीरियड एंड टाइम डिपॉजिट 15.5% बढ़कर लगभग ₹20.45 लाख करोड़ के रहे।