HDFC Bank Stock Outlook: प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank के शेयरों में 5 अप्रैल को भी तेजी दिखी। बैंक की ओर से जनवरी-मार्च 2024 तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किए जाने के बाद से शेयरों में तेजी है। HDFC Bank के एडवांस और जमा में अच्छी वृद्धि दिख रही है, जिससे ब्रोकरेज बुलिश हैं और शेयर खरीद को बल मिला है। बीएसई पर सुबह HDFC Bank का शेयर बढ़त के साथ 1543 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में यह पिछले बंद भाव से 1.4 प्रतिशत तक चढ़कर 1550.30 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 1549.40 रुपये पर सेटल हुआ। एक दिन पहले 4 अप्रैल को शेयर 3 प्रतिशत उछला था।
