Get App

HDFC Bank Shares: एचडीएफसी बैंक के शेयर 9% तक क्रैश, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, निवेशकों में मची भगदड़

HDFC Bank Share Price: एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज 19 मार्च को भारी गिरावट देखने को मिली। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद शेयर इंट्राडे में करीब 9% तक टूट गया। हालांकि बाद में कुछ रिकवरी देखने को मिली और सुबह 9:25 बजे तक शेयर लगभग 5.4% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 9:52 AM
HDFC Bank Shares: एचडीएफसी बैंक के शेयर 9% तक क्रैश, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, निवेशकों में मची भगदड़
HDFC Bank Share Price: अतनु चक्रवर्ती मई 2021 में HDFC बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे

HDFC Bank Share Price: एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज 19 मार्च को भारी गिरावट देखने को मिली। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद शेयर इंट्राडे में करीब 9% तक टूट गया। हालांकि बाद में कुछ रिकवरी देखने को मिली और सुबह 9:25 बजे तक शेयर लगभग 5.4% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। इससे पहले बुधवार को भी शेयर हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ था।

चेयरमैन के इस्तीफे ने बढ़ाई चिंता

अतनु चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे में कहा कि पिछले दो सालों में बैंक के भीतर जो कुछ घटनाएं और काम के तरीके देखे, वे उनकी व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं थीं। इसी वजह से उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने अपने पत्र में बैंक के इंडिपेंडेंट डायरेक्टरों और विभिन्न विभागों की सराहना भी की, लेकिन साथ ही संकेत दिया कि संगठन में बदलाव की जरूरत है।

चक्रवर्ती मई 2021 में HDFC बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे। वे फाइनेंस मिनिस्ट्री में सेक्रेटरी, वर्ल्ड बैंक बोर्ड में अल्टरनेट गवर्नर और नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड (NIIF) के चेयरमैन भी रह चुके हैं। वे गुजरात कैडर के IAS ऑफिसर थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें