5 सेकंड में ही ₹7 लाख करोड़ साफ, Sensex में 1600 अंकों की गिरावट, Nifty आया 23300 के नीचे

Sensex-Nifty Big Fall: वैश्विक मार्केट में मचे हाहाकार के बीच घरेलू मार्केट में भी कारोबार शुरू होते ही हाहाकार मच गया। लगातार तीन कारोबारी दिनों में ₹9 लाख करोड़ से अधिक की कमाई के बाद आज निवेशकों की दौलत को तगड़ा शॉक लगा। जानिए मार्केट में इस तेज हाहाकार की वजह और चेक करें ओवरऑल मार्केट की स्थिति

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 9:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वैश्विक मार्केट में मचे हाहाकार की आंच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी महसूस हुई और Sensex-Nifty मार्केट खुलते ही धड़ाम हो गए।

Sensex-Nifty Big Fall: ईरान और अमेरिका के बीच गहराती लड़ाई ने कच्ते तेल में आग लगा दी और ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल $112 के पार चला गया। इस कारण वैश्विक मार्केट में हाहाकार मच गया जिसकी आंच में घरेलू स्टॉक मार्केट भी झुलस गया। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स लाल हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का भारी दबाव है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹7 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹7 लाख करोड़ कम हो गई है। इस प्रकार लगातार तीन दिनों में निवेशकों की दौलत में ₹9.18 लाख करोड़ का जो इजाफा हुआ था, उसमें से अधिकतर आज साफ हो गए।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 1645.41 प्वाइंट्स यानी 2.15% की गिरावट के साथ 75,058.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 497.55 प्वाइंट्स यानी 2.09% की फिसलन के साथ 23,280.25 पर है। एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 18 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 633.29 प्वाइंट्स यानी 0.83% के उछाल के साथ 76,704.13 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 196.65 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 23,777.80 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में ₹7 लाख करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 18 मार्च 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,39,00,831.84 करोड़ था। आज यानी 19 मार्च 2025 को मार्केट खुलते ही यह ₹ करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹7,05,018.23 करोड़ घट गई है। इससे पहले लगातार तीन कारोबारी दिनों में निवेशकों की दौलत ₹9,18,579.57 करोड़ बढ़ी थी।

Sensex के सभी शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें कोई भी ग्रीन जोन में नहीं है। सबसे अधिक गिरावट एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और एक्सिस बैंक में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 7

15 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2006 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 469 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1390 में गिरावट का रुझान है और 147 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 12 शेयर एक साल के हाई और 40 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 39 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 51 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 7

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।