Stock Market Highlight: पश्चिम एशिया संकट गहराने से बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 2,497 अंक टूटा, निफ्टी 23000 पर हुआ बंद
पश्चिम एशिया संकट गहराने से बाजार में हाहाकार मचा। सेंसेक्स- निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली रही जबकि ऑटो, रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे। ऑटो इंडेक्स 4% से ज्यादा फिसला। मेटल, IT, बैंकिंग शेयरों में दबाव देखने को मिला।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2,497 पॉइंट्स गिरकर 74,207 पर और निफ्टी 776 पॉइंट्स गिरकर 23,002 पर आ गया। मार्केट का माहौल बहुत कमज़ोर रहा, 999 बढ़त के मुकाबले 3,072 स्टॉक्स गिरे, जबकि इंडिया VIX 21 परसेंट से ज़्यादा बढ़ा, जो ज़्यादा उतार-चढ़ाव दिखाता है।
निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट रही। बैंक निफ्टी के सभी 14 शेयरों में बिकवाली देखने को मिला।