HDFC Bank के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में अच्छी खासी तेजी देखी गई। पिछले एक महीने में यह स्टॉक करीब 15 फीसदी चढ़ा है। आज 20 जून को बैंक के शेयरों में 0.68 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 1669 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 12.70 लाख करोड़ रुपये हो गया है। जून महीने में बैंक के शेयर अब तक 9 फीसदी भाग चुके हैं। दिसंबर 2023 के बाद से भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक के लिए यह सबसे अच्छा महीना है। इस महीने अगर यह स्टॉक डबल डिजिट रिटर्न देता है, तो यह अगस्त 2021 के बाद से शेयर के लिए सबसे अच्छा महीना होगा।
