HDFC Bank share price : HDFC बैंक के बोर्डरूम में जंग, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या होगा इसका असर

HDFC Bank share : HDFC बैंक में बोर्डरूम में जंग होना एक बड़ा निगेटिव है। यह शेयर वैसे ही 52-week लो के करीब चल रहा है। पिछले 3 साल HDFC बैंक के लिए मुश्किल भरे रहे हैं। HDFC बैंक को बाजार अब वो वैल्युएशन वैसे भी नहीं देता और अब यहां पर भी गवर्नेंस रिस्क ओपन हो गया है

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank Share : JP मॉर्गन का कहना है कि चेयरमैन के इस्तीफे से बैंक की चुनौतियां बढ़ेंगी। स्टॉक में छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव संभव है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    HDFC Bank share : चेयरमैन पद से अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद HDFC बैंक का शेयर टूटा है। यह शेयर करीब 5 फीसदी गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। एनालिस्ट कॉल में बैंक के मैनेजमेंट ने कहा है कि इस्तीफे से कोई बड़ी चिंता नहीं है। बैंक की कामकाज पूरी तरह से पारदर्शी है। उधर RBI ने केकी मिस्त्री को बैंक का अंतरिम चेयरमैन बनाया है। अतनु चक्रवर्ती का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू है। उन्होंने नैतिक मूल्यों का हवाला देते हुए अपना पद छोड़ा है। वे बैंक की कार्यशैली से नाराज थे। उनके इस्तीफे के बाद केकी मिस्त्री अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। केकी मिस्त्री की 3 महीने के लिए नियुक्ति हुई है।

    HDFC बैंक संकट, अब क्या?

    HDFC बैंक संकट पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि HDFC बैंक में बोर्डरूम में जंग होना एक बड़ा निगेटिव है। यह शेयर वैसे ही 52-week लो के करीब चल रहा है। पिछले 3 साल HDFC बैंक के लिए मुश्किल भरे रहे हैं। HDFC बैंक को बाजार अब वो वैल्युएशन वैसे भी नहीं देता और अब यहां पर भी गवर्नेंस रिस्क ओपन हो गया है। HDFC बैंक अभी तक कॉर्पोरेट गवर्नेंस का गोल्ड स्टैंडर्ड था। ऐसे में ये सिर्फ HDFC बैंक नहीं, पूरे इंडिया इंक का चैलेंज है। FIIs की इस देश में सबसे बड़ी होल्डिंग आज भी HDFC बैंक में है। अच्छा होगा ये मामला जल्द निपटे। HDFC बैंक का कोई प्रमोटर नहीं है, ये पूरी तरह शेयरहोल्डर्स की कंपनी है। ऐसे में साख को बरकरार करना बहुत जरूरी होगा।


    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    अनुज सिंघल का कहना है कि आज बैंक निफ्टी में सबसे बड़ा फैक्टर HDFC बैंक ही है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि HDFC बैंक से जो पैसा निकलेगा, वह कहां जाएगा? क्या इंट्राडे में ICICI, एक्सिस, SBI और कोटक सुधरेंगे? बैंक निफ्टी में ट्रेड करना नेक्सट-टू-इम्पॉसिबिल है। वेट एंड वॉच मोड में रहिए, क्योंकि ट्रेड तो आप नहीं कर पाएंगे। बैंक निफ्टी में इसका वेटेज 19.69% और निफ्टी में 11.83% है।

    HDFC बैंक की कॉनकॉल

    इस्तीफे के बाद बैंक ने कॉनकॉल की है। इस एनालिस्ट कॉल में मैनेजमेंट ने कहा है कि इस्तीफा कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। इस्तीफे का कारोबार पर असर नहीं होगा। इस्तीफा कोई बहुत बड़ी चिंता की बात नहीं है। शेयरहोल्डर्स के हितों की रक्षा करते रहेंगे। बोर्ड की निगरानी में कार्य सुचारू तौर पर जारी रहेगा। HDFC का कामकाज पूरी तरह पारदर्शी है। बैंक का ईमानदारी और लॉन्ग टर्म वैल्यू पर भरोसा है।

    केकी मिस्त्री ने कॉनकॉल में कहा कि मैं 71 की उम्र में ये जिम्मेदारी लेता हूं। HDFC की संस्कृति पारदर्शिता पर आधारित है।

    HDFC BANK पर JP मॉर्गन की राय

    JP मॉर्गन का कहना है कि चेयरमैन के इस्तीफे से बैंक की चुनौतियां बढ़ेंगी। स्टॉक में छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव संभव है। अतानु चक्रवर्ती ने वैल्यू और एथिक्स का हवाला दिया है। मर्जर का पूरा फायदा मिलना अभी बाकी है। इस्तीफे की घोषण के बाद शेयर में कमजोरी संभव है। इस्तीफे से बोर्ड-मैनजेमेंट समन्वय को लेकर सवाल उठे है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर न्यट्रल कॉल देते हुए 1,090 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है।

     

    HDFC Bank News: HDFC बैंक के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने नैतिकता का हवाला देते हुए दिया इस्तीफा

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।