Get App

HDFC LIFE और M&M पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

CLSA ने HDFC LIFE पर राय देते हुए कहा कि इसमें VNB मार्जिन में स्थिरता दिख रही है और इसे Exide Life डील का फायदा मिलना शुरू होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 9:34 AM
HDFC LIFE और M&M पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड
CLSA ने M&M पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है क्योंकि ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी को फेस्टिव सीजन का फायदा मिलने की उम्मीद है

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

CLSA की HDFC LIFE पर राय

CLSA ने HDFC LIFE पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 680 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। उनका कहना है कि इसमें रिवर्सिंग शुरू होने के लिए अंडरपरफॉर्मेंस की अपेक्षा है। एचडीएफसी बैंक चैनल के जरिये बिक्री से हिस्सेदारी बढ़ती हुई दिख सकती है। वहीं अन्य चैनल 17-19% की दर से लगातार बढ़ रहे हैं। VNB मार्जिन में स्थिरता दिख रही है। इसे Exide Life डील का फायदा मिलना शुरू होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें