HDFC News: बॉन्ड के रास्ते 8000 करोड़ जुटाने की योजना, इस तरह होगा पैसों का इस्तेमाल

HDFC News: मार्गेज लेंडर एचडीएफसी 8000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। ये पैसे बॉन्ड जारी कर जुटाए जाएंगे और बॉन्ड प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर आएगा। एचडीएफसी का यह बॉन्ड इश्यू ऐसे समय में आ रहा है जब इसका विलय एचडीएफसी बैंक में होने वाला है। हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) ने इसकी जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है

अपडेटेड May 16, 2023 पर 8:40 AM
Story continues below Advertisement
हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) का बॉन्ड इश्यू 15 मई 2023 को बंद हो जाएगा। इस पर सालाना 7.70 फीसदी का कूपन फिक्स किया गया है।

HDFC News: मार्गेज लेंडर एचडीएफसी 8000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। ये पैसे बॉन्ड के जरिए जुटाए जाएंगे और बॉन्ड प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर आएगा। एचडीएफसी की योजना इस फंड से अपने रिसोर्सेज बढ़ाने की है। HDFC ने इसकी जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है। इस इश्यू को लाने का अहम उद्देश्य इसके लॉन्ग टर्म रिसोर्सेज को बढ़ाना है। देश के सबसे बड़े मार्गेज लेंडर का कहना है कि इस इश्यू के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल हाउसिंग फाइनेंस बिजनेस की जरूरतों को फाइनेंस या रीफाइनेंस करने में किया जाएगा। इस इश्यू का बेस साइज 3 हजार करोड़ रुपये के अनसिक्योर्ड रिडीमेबल नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) का है और ओवरसब्सक्रिप्सन की स्थिति में 5 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त बॉन्ड करने का ऑप्शन भी है।

कितना कूपन है फिक्स

हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) का बॉन्ड इश्यू 15 मई 2023 को बंद हो गया। इस पर सालाना 7.70 फीसदी का कूपन फिक्स किया गया है। कूपन सालाना ब्याज दर है जो बॉन्ड पर चुकाया जाता है। यह फेस वैल्यू के प्रतिशत के रूप में होता है और यह इश्यू डेट से लेकर मेच्योरिटी तक मिलता रहता है। एचडीएफसी का यह बॉन्ड इश्यू ऐसे समय में आ रहा है जब इसका विलय एचडीएफसी बैंक में होने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।