Stocks to BUY: 55% का रिटर्न दिला सकते हैं इस इंफ्राटेक कंपनी के शेयर, HDFC सिक्योरिटीज ने दी दांव लगाने की सलाह

HDFC सिक्योरिटीज ने PNC Infratech के शेयरों पर बाय (BUY) रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 410 रुपये प्रति शेयर कर दिया है

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 9:29 PM
Story continues below Advertisement
PNC इंफ्राटेक के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 2.31% की तेजी आई है

Stocks to BUY: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक (PNC Infratech) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 55 फीसदी की उछाल देखने को मिल सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटी (HDFC Securities) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि PNC Infratech के सितंबर तिमाही के नतीजे हमारी अनुमान से कमजोर रहे हैं। लेकिन इसका बैलेंस शीट मजबूत दिख रहा है और वित्त वर्ष 2025 तक इसके करीब 80 अरब रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इससे कंपनी के रेवेन्यू में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

HDFC सिक्योरिटीज ने PNC Infratech के शेयरों पर बाय (BUY) रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 410 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

सितंबर तिमाही के नतीजे कमजोर रहे

ब्रोकरेज ने रिपोर्ट में कहा, "PNC इंफ्राटेक का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफा क्रमश: 15.6 अरब रुपये, 2.1 अरब रुपये और 1.3 अरब रुपये रहा है। कंपनी ने इन तीनों मोर्चे पर हमारे अनुमान को क्रमश: 5.5%, 6.9% और 4.4% से मिस किया है। कंपनी JJM वाटर प्रोजेक्ट के DPR को मंजूरी मिलने में देरी का इसके प्रदर्शन असर पड़ा है।"


यह भी पढ़ें- Nykaa के बिकेंगे ₹320 करोड़ के शेयर, ब्लॉक डील में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी यह PE फर्म

PNC Infratech का कैश बैलेंस शानदार

HDFC सिक्योरिटीज ने आगे कहा, "PNC ने वित्त वर्ष 2023 में अपने रेवेन्यू में सालाना आधार पर 10-15% और EBITDA मार्जिन में 13-13.5% के ग्रोथ अनुमान को बरकरार रखा है। कंपनी का ग्रॉस डेट घटकर 2.8 अरब पर आ गया है, जो जून में 3 अरब रुपये था। वहीं कंपनी के पास 5.2 अरब का कैश बैलेंस हैं। कर्ज को घटाने पर PNC के पास 2.4 अरब रुपये का शुद्ध कैश बचता है, जो जून तिमाही में 1.6 अरब रुपये था।"

HDFC सिक्योरिटीज ने स्टॉक पर दी यह राय

ब्रोकरेज ने कहा, "कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में 1-1.2 अरब रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना रही है, जिसमें से करीब 22 करोड़ रुपये पहली छमाही में खर्ज किए हए हैं। कंपनी के मजबूत ऑफ बैलेंस-शीट और आरामदायक बैलेंस शीट को देखते हुए, हमने 410 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ PNC इंफ्राटेक पर बाय रेटिंग पर बरकरार रखी है।"

PNC इंफ्राटेक के शेयरों का प्रदर्शन

इस बीच PNC इंफ्राटेक के शेयर सोमवार 21 नवंबर को एनएसई पर 1.65 फीसदी गिरकर 265.90 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 2.31% की मजबूती आई है। वहीं पिछले 6 महीने में इसके शेयर करीब 6.40% फीसदी बढ़े हैं। हालांकि पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 13.63 फीसदी की तेजी आई है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।