Get App

Stocks to BUY: 55% का रिटर्न दिला सकते हैं इस इंफ्राटेक कंपनी के शेयर, HDFC सिक्योरिटीज ने दी दांव लगाने की सलाह

HDFC सिक्योरिटीज ने PNC Infratech के शेयरों पर बाय (BUY) रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 410 रुपये प्रति शेयर कर दिया है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Nov 21, 2022 पर 9:29 PM
Stocks to BUY: 55% का रिटर्न दिला सकते हैं इस इंफ्राटेक कंपनी के शेयर, HDFC सिक्योरिटीज ने दी दांव लगाने की सलाह
PNC इंफ्राटेक के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 2.31% की तेजी आई है

Stocks to BUY: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक (PNC Infratech) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 55 फीसदी की उछाल देखने को मिल सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटी (HDFC Securities) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि PNC Infratech के सितंबर तिमाही के नतीजे हमारी अनुमान से कमजोर रहे हैं। लेकिन इसका बैलेंस शीट मजबूत दिख रहा है और वित्त वर्ष 2025 तक इसके करीब 80 अरब रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इससे कंपनी के रेवेन्यू में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

HDFC सिक्योरिटीज ने PNC Infratech के शेयरों पर बाय (BUY) रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 410 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

सितंबर तिमाही के नतीजे कमजोर रहे

ब्रोकरेज ने रिपोर्ट में कहा, "PNC इंफ्राटेक का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफा क्रमश: 15.6 अरब रुपये, 2.1 अरब रुपये और 1.3 अरब रुपये रहा है। कंपनी ने इन तीनों मोर्चे पर हमारे अनुमान को क्रमश: 5.5%, 6.9% और 4.4% से मिस किया है। कंपनी JJM वाटर प्रोजेक्ट के DPR को मंजूरी मिलने में देरी का इसके प्रदर्शन असर पड़ा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें