Get App

AC Stocks: गर्मी बढ़ने से चढ़े AC कंपनियों के शेयर; वोल्टास, ब्लू स्टार और हैवेल्स 5% तक उछले

AC Stocks: देश के कई हिस्सों में बढ़ती गर्मी और हीटवेट की चेतावनी के चलते एयर कंडीशनर (AC) बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। वोल्टास, ब्लू स्टार, हैवेल्स इंडिया और LG इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों के शेयर आज 11 मार्च तो कारोबार के दौरान 5 प्रतिशत तक उछल गए

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 12:45 PM
AC Stocks: गर्मी बढ़ने से चढ़े AC कंपनियों के शेयर; वोल्टास, ब्लू स्टार और हैवेल्स 5% तक उछले
AC Stocks: ब्लू स्टार ने बताया कि उसने इस गर्मी के मौसम के लिए रूम एयर कंडीशनर की एक नई सीरीज लॉन्च की है

AC Stocks: देश के कई हिस्सों में बढ़ती गर्मी और हीटवेट की चेतावनी के चलते एयर कंडीशनर (AC) बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। वोल्टास, ब्लू स्टार, हैवेल्स इंडिया और LG इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों के शेयर आज 11 मार्च तो कारोबार के दौरान 5 प्रतिशत तक उछल गए। एनालिस्ट्स का मानना है कि तापमान में तेज बढ़ोतरी के कारण एयर कंडीशनर की मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे इस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

Blue Star ने लॉन्च की नई AC रेंज

इस बीच ब्लू स्टार ने बुधवार 10 मार्च को बताया कि कंपनी ने इस गर्मी के मौसम के लिए रूम एयर कंडीशनर की एक नई सीरीज लॉन्च की है। कंपनी ने कहा कि उसके पोर्टफोलियो में अब रूम एयर-कंडीशनर के 125 मॉडल शामिल हैं, जिनमें एक प्रीमियम फ्लैगशिप मॉडल भी शामिल हैं।

ब्लू स्टार ने कहा कि उसने कई फ्लैगशिप मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें 'सुपर एनर्जी-एफिशिएंट ACs', 'हेवी ड्यूटी ACs', 'हॉट एंड कोल्ड ACs' और 'एंटी-वायरस टेक्नोलॉजी वाले ACs' शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें