Share Market Crash: शेयर बाजार में इन 4 कारणों से मचा हाहाकार; सेंसेक्स 1,350 अंक टूटा, निवेशक लहूलुहान

Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजारों में आज 11 मार्च को एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,150 अंकों से भी अधिक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 24,000 के भी नीचे चला गया। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग को लेकर मिले-जुले संकेतों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Fall: विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं

Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजारों में आज 11 मार्च को एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,350 अंकों तक अधिक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,900 के भी नीचे चला गया। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग को लेकर मिले-जुले संकेतों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी बाजार को दबाव में बनाए रखा है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,342.27 अंक या 1.72 प्रतिशत गिरकर 76,863.71 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 394.75 अंक या 1.63 प्रतिशत टूटकर 23,866.85 के स्तर पर बंद हुआ।

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 4 बड़े कारण रहे-


1. मिडिल ईस्ट से मिले-जुले संकेत

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर आ रहे मिले-जुले संकेतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान युद्ध के जल्द खत्म होने के संकेत दिए थे। इससे क्रूड ऑयल में तेज गिरावट आई थी। अमेरिकी शेयर बाजार में भी तेजी दिखी थी। लेकिन ईरान ने संकेत दिया कि युद्ध जारी रहेगा। उसने हमले भी जारी रखे। अमेरिका और इजरायल ने भी ईरान पर अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक को अंजाम दिया है। ईरान की ओर से हॉर्मूज स्ट्रेट में माइंस लगाने की खबरें भी आ रही है। इन विरोधाभासी संकेतों के कारण निवेशकों की बेचैनी और बढ़ गई है।

2. विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। एक दिन पहले 10 मार्च को FIIs ने लगभग 4,673 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। मार्च महीने में विदेशी निवेशक अब तक भारतीय शेयर बाजार से करीब 32,849 करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं।

जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार के अनुसार पिछले एक साल से बाजार में यही रुझान देखा जा रहा है, जहां FIIs की लगातार बिकवाली को DIIs की खरीदारी संतुलित कर रही है। उनका कहना है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड के जरिए आने वाले मजबूत कैश फ्लो के चलते यह रुझान निकट अवधि में भी जारी रह सकता है।

3. मुनाफावसूली

पिछले कारोबारी सत्र में बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी करीब 24,261 और सेंसेक्स लगभग 78,206 के स्तर पर बंद हुआ था। इस तेजी के बाद निवेशकों ने आज कुछ शेयरों में मुनाफावसूली की, जिससे बाजार में दबाव देखने को मिला। सेक्टोरल स्तर पर ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी और FMCG सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी गई।

निफ्टी 50 में कोटक महिंद्रा बैंक, SBI लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस जैसे फाइनेंशियल शेयरों में करीब 1 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इसके अलावा भारती एयरटेल और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों में भी लगभग 1 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई।

4. इंडिया VIX में उछाल

शेयर बाजार में मौजूद घबराहट का संकेत देने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX आज को 8% से ज्यादा बढ़कर 20.5 पर पहुंच गया। यह संकेत देता है कि निवेशकों को बाजार में नियर टर्म में तेज उतार-चढ़ाव बढ़ने की आशंका है, जिसके चलते वो सावधानी बरत रहे हैं।

चार्ट्स से क्या मिल रहे संकेत?

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह के मुताबिक, निफ्टी फिलहाल एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। इंडेक्स के लिए 24,100 के पास पहला सपोर्ट है और इसके नीचे 24,000 एक मजबूत सपोर्ट स्तर माना जा रहा है। वहीं ऊपर की ओर 24,400–24,500 का स्तर बड़ा रेजिस्टेंस है। अगर निफ्टी इस दायरे के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो यह 24,600–24,700 तक बढ़ सकता है। लेकिन अगर इंडेक्स सपोर्ट लेवल के ऊपर टिक नहीं पाता, तो कम समय में बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Buzzing Stocks: इंफ्रा कंपनी के शेयर में 16% की तूफानी तेजी, मिला ₹401 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।