सबसे अधिक इस स्टॉक को खरीदने की सलाह, इन नौ शेयरों को नहीं मिली एक भी सेल कॉल

निफ्टी 100 इंडेक्स के 9 ऐसे शेयर हैं जिसे एक भी सेल कॉल नहीं मिली है। इसमें से तीन तो बैंकिंग सेक्टर के शेयर हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने अंतरिम बजट (Budget 2024) में कुछ ऐसे ऐलान किए जो मार्केट के लिए पॉजिटिव हैं। जैसे कि कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाने का फैसला हो या ब्याज दरों को नरम करने के लिए कर्ज सीमित करने का कदम

अपडेटेड Feb 02, 2024 पर 5:09 PM
Story continues below Advertisement
एक्सपर्ट्स ने खरीदारी की सबसे अधिक कॉल ICICI Bank को दी है। इस 50 बाय कॉल मिली है और दो होल्ड रेटिंग्स।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने अंतरिम बजट (Budget 2024) में इस बार कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। चुनावी वर्ष होने के नाते यह अंतरिम बजट था तो इससे बड़े ऐलानों की उम्मीद नहीं थी लेकिन मार्केट की निगाहें इस पर लगी हुई थी। अब बजट आ चुका है और इसमें कुछ ऐलान ऐसे हैं जो मार्केट के लिए पॉजिटिव हैं जैसे कि कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाने का फैसला हो या ब्याज दरों को नरम करने के लिए कर्ज सीमित करने का कदम। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक निफ्टी 100 इंडेक्स के 9 ऐसे शेयर हैं जिसे एक भी सेल कॉल नहीं मिली है।

सबसे अधिक बैंकों पर एक्सपर्ट्स को भरोसा

एक्सपर्ट्स ने खरीदारी की सबसे अधिक कॉल ICICI बैंक को दी है। इस 50 बाय कॉल मिली है और दो होल्ड रेटिंग्स। इसके बाद एक्सिस बैंक को 45 बाय कॉल और चार होल्ड कॉल; HDFC Bank को 45 बाय कॉल और 5 होल्ड कॉल मिली है। इन तीनों बैकों को एक भी सेल कॉल नहीं मिली है। HDFC Bank के नतीजे जब से आए हैं, इसके शेयरों में बिकवाली का काफी दबाव दिख रहा है और इसका फायदा एक तरह से ICICI बैंक को मिल रहा और निवेशक इसमें तेजी से पैसे लगा रहे हैं। वहीं एक्सिस बैंक की बात करें तो सिटी इंडिया के कंज्यूमर बैंकिंग बिजनेस को इसने 11603 करोड़ रुपये में खरीद लिया जिसके चलते इसने निवेशकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।


Budget के अगले दिन Sensex-Nifty में शानदार तेजी, निवेशकों ने कमा लिए ₹3 लाख करोड़

और किन शेयरों को नहीं मिली को कोई सेल कॉल

ICICI बैंक, HDFC बैंक और एक्सिस बैंक के अलावा छह और शेयर ऐसे हैं, जिसे कोई सेल कॉल नहीं मिली है। महिंद्रा एंड महिंद्रा को 36 बाय कॉल और 6 होल्ड रेटिंग्स; SBI लाइफ इंश्योरेंस को

31 बाय कॉल और 4 होल्ड रेटिंग्स, HDFC लाइफ इंश्योरेंस को 26 बाय कॉल और 8 होल्ड रेटिंग्स, हिंडालको इंडस्ट्रीज को 24 बाय कॉल और 1 होल्ड रेटिंग्स, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन को 19 बाय कॉल और 2 होल्ड रेटिंग्स; ग्रासिम इंडस्ट्रीज को 7 बाय कॉल और 2 होल्ड रेटिंग्स मिली है। कड़े कॉम्पटीशन के बीच एसयूवी की टिकाऊ ग्रोथ के चलते महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) नॉन-बैंकिंग शेयरों में ब्रोकरेज का टॉप पसंद बना हुआ है। कंपनी की योजना इस साल 2024 में पांच नए एसयूवी लॉन्च करने की है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।