Hero MotoCorp CEO Step down: हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ का इस्तीफा, टॉप लेवल पर हुए और बड़े बदलाव

Hero MotoCorp CEO Step down: देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ निरंजन गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह वर्ष 2017 में कंपनी से जुड़े थे। अभी उनका रिप्लेसमेंट कार्यवाहक के तौर पर चुना गया है। इसके अलावा कंपनी में टॉप लेवल पर और भी बड़े बदलाव हुए हैं। चेक करें इन बदलावों के बारे में

अपडेटेड Jan 31, 2025 पर 7:53 PM
Story continues below Advertisement
Hero MotoCorp CEO Step down: देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ निरंजन गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Hero MotoCorp CEO Step down: देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ निरंजन गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने आज इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद इसके बारे में एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी में उनका आखिरी वर्किंग डे 30 अप्रैल 2025 रहेगा। वह वर्ष 2017 में कंपनी से जुड़े थे। उनके स्थान पर कंपनी के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर (ऑपरेशंस) विक्रम कासबेकर (Vikram Kasbekar) कार्यवाहक सीईओ बनेंगे। शेयरों की बात करें तो आज इसके शेयर बीएसई पर 3.18 फीसदी की बढ़त के साथ 4340.85 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

Hero MotoCorp में टॉप लेवल पर हुए और बदलाव

हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ निरंजन गुप्ता अपने पद पर 30 अप्रैल 2025 तक बने रहेंगे। उनके बाद 1 मई से कंपनी के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर (ऑपरेशंस) विक्रम कासबेकर (Vikram Kasbekar) कार्यवाहक सीईओ बनेंगे। इसके अलावा कंपनी के चीफ प्रोक्यूरमेंट ऑफिसर राम कुप्पुस्वामी को 1 अप्रैल 2025 से चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर (मैन्युफैक्चरिंग) की भी जिम्मेदारी मिलेगी। वहीं नेशनल सेल्स हेड (इंडिया बिजनेस यूनिट) आशुतोष वर्मा 1 मई से चीफ बिजनेस ऑफिसर बनेंगे जबकि हेड एचआर (आरएंडडी) ज्योति सिंह को 1 फरवरी से डिप्टी चीफ एचआर ऑफिसर बनाया जाएगा।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

हीरो मोटोकॉर्प के शेयर पिछले साल 24 सितंबर 2024 को 6245.00 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से चार महीने में यह करीब 36 फीसदी फिसलकर 13 जनवरी 2025 को 3999.00 रुपये के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। निचले स्तर पर शेयर संभले और खरीदारी के दम पर 8 फीसदी से अधिक रिकवर हुए लेकिन अब भी एक साल के हाई से यह करीब 31 फीसदी डाउनसाइड है।

BoB Shares: Q3 में बढ़ा प्रॉफिट और इनकम, फिर क्यों शेयर आए एक साल के निचले स्तर पर?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।