Hero MotoCorp Shares: पांच बड़ी वजह पर जेपीमॉर्गन बुलिश, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर पहुंचे एक साल के नए हाई पर

Hero MotoCorp Shares: दिग्गज दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के शेयर ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉार्गन के बढ़ते बुलिश रुझान पर रॉकेट बन गए और एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। ब्रोकरेज फर्म ने पांच वजहों से इसकी रेटिंग अपग्रेड की और टारगेट बढ़ा दिया जिसने शेयरों को लेकर माहौल पॉजिटिव बना दिया। जानिए क्या हैं ये वजह जिससे हीरो मोटोकॉर्प के शेयर चमक उठे?

अपडेटेड Nov 19, 2025 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
Hero MotoCorp Shares: जेपीमॉर्गन ने पांच अहम वजहों से न सिर्फ दिग्गज दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की रेटिंग अपग्रेड कर दी बल्कि इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया।

Hero MotoCorp Shares: दिग्गज दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। 2% से अधिक उछलकर यह एक साल के नए हाई पर पहुंच गया। यह जोरदार तेजी वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन के पॉजिटिव रुझान पर आई। जेपीमॉर्गन ने पांच अहम वजहों से न सिर्फ इसकी रेटिंग अपग्रेड कर दी बल्कि इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया। इसके चलते हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों पर निवेशक टूट पड़े और भाव उछल गए। हालांकि इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है।

आज बीएसई पर यह 1.31ृ% की तेजी के साथ ₹5874.85 के भाव (Hero MotoCorp Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.03% उछलकर ₹5916.60 तक पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। आगे की बात करें तो ओवरऑल इसे कवर करने वाले 42 एनालिस्ट्स में से 24 ने खरीदारी, 13 ने होल्ड और 5 ने सेल रेटिंग दी है।

किन वजहों से Hero MotoCorp पर JPMorgan है और बुलिश?


जेपीमॉर्गन ने कई वर्षों की गिरावट के बाद बाजार हिस्सेदारी में स्थिरता के संकेतों, नए लॉन्च और बेहतर तरीके से इंवेंट्री मैनेजमेंट के चलते इसे अपग्रेड किया है। ब्रोकरेज फर्म का यह भी कहना है कि जीएसटी दरों में हालिया कटौती से दोपहिया मार्केट के निचले हिस्से में मांग फिर से बढ़ी है। यह ऐसा सेगमेंट है जिसमें हीरो मोटोकॉर्प काफी मजबूत है। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प के लिए पॉजिटिव ये है कि इलेक्ट्रिक दोपहिया मार्केट में इसकी स्थिति सुधर रही जिसे लेकर पहले चिंता जताई जा रही थी। जेपीमॉर्गन को उम्मीद है कि फंडामेंटल्स में सुधार जारी रहने पर वैल्यूएशन का फर्क और कम होगा। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जेपीमॉर्गन ने हीरो मोटोकॉर्प की रेटिंग को अपग्रेड कर ओवरवेट कर दिया है और टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर ₹6,850 कर दिया है।

कैसी है कारोबारी सेहत?

हीरो मोटोकॉर्प के लिए चालू वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही धमाकेदार रही। सितंबर 2025 तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का शुद्ध मुनाफा 16% उछलकर ₹1,393 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹12,126 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प का ईबीआईटीडीए यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 20% बढ़कर ₹1,824 करोड़ पर पहुंच गया और मार्जिन भी हल्का-सा सुधरकर 15% पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

अब हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों की एक साल में चाल की बात करें तो 7 अप्रैल 2025 को यह ₹3322.60 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह सात ही महीने में 78.07% उछलकर आज 19 नवंबर 2025 को ₹5916.60 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

KEC International के शेयरों को Power Grid ने लगाया करंट, नौ महीने के बैन पर 7% की भारी गिरावट

Stocks To Buy: 57% चढ़ेगा शेयर, इस रियल एस्टेट स्टॉक पर मोतीलाल ओसवाल तगड़ा बुलिश, आपके पास है?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।