Hero Motocorp Share Price: जून में हीरो मोटो की बिक्री 10 परसेंट बढ़ी। घरेलू और एक्सपोर्ट में मजबूत ग्रोथ के चलते कंपनी ने साढ़े 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं। इसकी वजह ये आज हीरो मोटोकॉर्प फोकस में है। जून में अनुमान से कहीं बेहतर बिक्री देखने को मिली। ग्रामीण इलाकों में अच्छी डिमांड से ग्रोथ में मदद मिली। सालाना आधार पर 6% अनुमान के मुकाबले कुल सेल्स 10% बढ़ी। मोटरसाइकिल बिक्री 8%, स्कूटर सेल्स 37% बढ़ी। चार्ट पर 50 DMA के अहम सपोर्ट पर शेयर नजर आ रहा है। लेकिन ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अंडरवेट और न्यूट्रल कॉल दी है।
