अप्रैल एक्सपायरी के दिन बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। निफ्टी 17800 के ऊपर कारोबार करता हुआ दिखा। मिडकैप, स्मॉलकैप का अच्छा प्रदर्शन आज भी जारी है। बाजार में आज एफएंडओ गेनर्स में परसिस्टेंट सिस्टम्स, बजाज फिनसर्व, जीएमआर एयरपोर्ट्स के स्टॉक्स शामिल रहे जिसमें 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी नजर आई। वहीं पावर ग्रिड, एचयूएल और ग्रासिम के शेयर आज एफएंडओ लूजर्स कैटेगरी में नजर आये। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17800, 17900 और 18000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17800, 17700 और 17600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 42900, 43000 और 43200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42700, 42600 और 42500 के स्तर पर नजर आये।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का निफ्टी और बैंक निफ्टी पर हीरो-जीरो ट्रेड
प्रशांत सावंत ने बैंक निफ्टी पर हीरो जीरो ट्रेड बताते हुए कहा कि इसकी 42900 के स्ट्राइक वाली कॉल 74 रुपये के स्तर पर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 135 से 155 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। जबकि इसमें 5 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने निफ्टी पर हीरो जीरो ट्रेड बताते हुए कहा कि इसकी 17850 के स्ट्राइक वाली कॉल 27 रुपये के स्तर पर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 48 से 65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। जबकि इसमें 0 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। प्रशांत ने ये भी स्पष्ट किया कि जिन ट्रेडर्स की रिस्क लेने की क्षमता अधिक हो, उन्हें ही इसमें ट्रेड लेना चाहिए।
Canara Bank Future : खरीदें - 308 रुपये, टारगेट - 330/335 रुपये, स्टॉपलॉस - 298 रुपये
HDFC Future : खरीदें - 2755 रुपये, टारगेट - 2800/2820 रुपये, स्टॉपलॉस - 2718 रुपये
AB Fashion & Retail Future : खरीदें - 221 रुपये, टारगेट - 235/240 रुपये, स्टॉपलॉस - 214 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Hindalco
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Hindalco पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Hindalco की मई की एक्सपायरी वाली 435 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 12.20 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 19/22 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 7 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)