Get App

वीकली एक्सपायरी के हीरो-जीरो ट्रेड और इस सस्ते ऑप्शन में होगी जोरदार कमाई

राजेश पालवीय ने निफ्टी पर17908 के स्तर पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा इसमें 17980 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। जबकि 17815 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए। बैंक निफ्टी पर उन्होंने 41845 के स्तर पर खरीदारी करने को कहा। इस ट्रेड में 42000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। जबकि 41600 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 25, 2023 पर 1:05 PM
वीकली एक्सपायरी के हीरो-जीरो ट्रेड और इस सस्ते ऑप्शन में होगी जोरदार कमाई
TVS MOTOR पर सस्ता ऑप्शन बताते हुए राजेश पालवीय ने 1050 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी

जनवरी वायदा सीरीज के दिन बाजार में भारी बिकवाली नजर आ रही है। निफ्टी 17900 के नीचे फिसल गया है। निफ्टी में आज सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17900, 17950 और 18000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। जबकि NIFTY में 18000, 17900 और 17800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये। बैंकिंग इंडेक्स पर नजर डालें तो NIFTY BANK में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 41700, 41800, और 42000 पर एक्टिव नजर आये। जबकि NIFTY BANK पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 41900, 41800 और 41700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने सीएनबीसी-आवाज़ पर दमदार स्टॉक्स सुझाए।

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय

राजेश पालवीय ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि इसमें गिरावट पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 17908 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 17980 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। लेकिन साथ ही इसमें 17815 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए राजेश ने कहा कि इसमें भी हमारी खरीदारी की राय होगी। बैंकिंग इंडेक्स में 41845 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 41600 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। इस ट्रेड में 42000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें