HFCL के शेयरों में 5% का उछाल, 8100 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद जमकर खरीदारी

HFCL ने कहा कि रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और एरियल टेलीकॉम सॉल्यूशंस के साथ उसके कंसोर्टियम को BSNL की भारतनेट प्रोजेक्ट के लिए लोएस्ट बिडर घोषित किया गया है। कंसोर्टियम की 6925 करोड़ रुपये की बोली केंद्र के भारतनेट फेज III प्रोग्राम के तहत उत्तर प्रदेश के पूर्व और पश्चिम में मिडिल-माइल नेटवर्क प्रोवाइड करने के लिए है

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 3:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HFCL share: एचएफसीएल के शेयरों में आज 11 नवंबर को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

HFCL share: एचएफसीएल के शेयरों में आज 11 नवंबर को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। हालांकि, यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। इस समय यह स्टॉक BSE पर करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 128 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को कंसोर्टियम में 8100 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 18,451 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 171 रुपये और 52-वीक लो 65.04 रुपये है।

HFCL के कंसोर्टियम को 8100 करोड़ का ऑर्डर

HFCL ने कहा कि रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और एरियल टेलीकॉम सॉल्यूशंस के साथ उसके कंसोर्टियम को BSNL की भारतनेट प्रोजेक्ट के लिए लोएस्ट बिडर घोषित किया गया है। कंसोर्टियम की 6925 करोड़ रुपये की बोली केंद्र के भारतनेट फेज III प्रोग्राम के तहत उत्तर प्रदेश के पूर्व और पश्चिम में मिडिल-माइल नेटवर्क प्रोवाइड करने के लिए है।


HFCL ने कहा कि कंसोर्टियम पार्टनर्स को समय के साथ 10 साल का O&M ऑर्डर भी मिलेगा। यह पहले पांच वर्षों के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर का 5.5 फीसदी और शेष वर्षों के लिए 6.5% की वार्षिक दर पर होगा, जिसकी कीमत नेटवर्क की पहली रिंग चालू होने के बाद ₹4155 करोड़ होगी।

एचएफसीएल ने कहा कि वह भारतनेट फेज III टेंडर्स में स्टैंडअलोन बेसिस पर ₹1244 करोड़ की बिड वैल्यू के साथ पंजाब सर्कल के लिए टॉप बिडर के रूप में उभरी है। HFCL ने कहा कि नेटवर्क के पहले रिंग के चालू होने के बाद कंपनी को लगभग 746 करोड़ रुपये मूल्य के 10 साल के O&M ऑर्डर भी प्राप्त होंगे, जिसमें पहले पांच वर्षों के लिए 5.5% की वार्षिक दर और शेष पांच वर्षों के लिए 6.5% की दर होगी।

HFCL के मैनेजिंग डायरेक्टर महेंद्र नाहटा ने कहा, "एचएफसीएल डायवर्स प्रोडक्ट लाइन के साथ अच्छी स्थिति में है, जिसमें राउटर, ऑप्टिकल फाइबर केबल, फाइबर कनेक्टिविटी सॉल्यूशन, ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन, पावर मैनेजमेंट सॉल्यूशन शामिल हैं, जो भारतनेट फेज III प्रोग्राम की जरूरतों को पूरा करने के लिए हैं।"

HFCL (हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशंस लिमिटेड) एक बहुमुखी टेलीकॉम इन्फ्रॉस्ट्रक्चर प्रोवाइडर है, जो टेलीकॉम इन्फ्रॉस्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सिस्टम इंटीग्रेशन और ऑप्टिकल फाइबर और ऑप्टिक फाइबर केबल (OFC) सहित एडवांस टेलीकॉम इक्विपमेंट्स के प्रोडक्शन और सप्लाई का काम करती है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।