High Return Stock: इस शेयर ने 8 महीने में निवेशकों का पैसा 7 गुना किया, CLSA ने दिया बड़ा टारगेट प्राइस

High Return Stock: स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने कहा है कि पूंजीगत निवेश से कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग कपैसिटी करीब 50 फीसदी बढ़ जाएगी। कंपनी ने कहा है कि ऑप्टिकल फाइबर केबल्स और कनेक्टिविटी बिजनेस की दुनियाभर में बढ़ती मांग को देखते हुए उसने मैन्युफैक्चरिंग कपैसिटी बढ़ाने का प्लान बनाया है

अपडेटेड Sep 04, 2026 पर 2:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
STL ने FY29 तक 20000 करोड़ रुपये रेवेन्यू का टारगेट तय किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    High Return Stock: स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (STL) के शेयरों में 4 सितंबर को 5 फीसदी तेजी के बाद अपर सर्किट लग गया। इसकी वजह इस ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी कंपनी का एक बड़ा फैसला है। कंपनी ने 3,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर प्लान को मंजूरी दे दी है। इसके तहत कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की क्षमता बढ़ाएगी। कंपनी का शेयर 5 फीसदी चढ़कर 748.90 रुपये पर पहुंच गया।

    3000 करोड़ निवेश से मैन्युफैक्चरिंग कपैसिटी 50% बढ़ जाएगी

    Sterlite Technologies ने कहा है कि पूंजीगत निवेश से कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग कपैसिटी करीब 50 फीसदी बढ़ जाएगी। कंपनी ने कहा है कि ऑप्टिकल फाइबर केबल्स और कनेक्टिविटी बिजनेस की दुनियाभर में बढ़ती मांग को देखते हुए उसने मैन्युफैक्चरिंग कपैसिटी बढ़ाने का प्लान बनाया है। अभी कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग कपैसिटी का 70 फीसदी इस्तेमाल कर रही है।


    सीएलएस ने शेयर के लिए 950 रुपये का टारगेट प्राइस दिया

    विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर पर 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी है। उसने शेयर के लिए 950 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 3 सितबंर को क्लोजिंग प्राइस से यह शेयर 33 फीसदी से ज्यादा चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि कंपनी के मैनेजमेंट का मानना है कि यह समय उसके बिजनेस के लिए काफी अहम है।

    कंपनी को डेटा सेंटर्स की बढ़ती संख्या का फायदा मिलेगा

    AI डेटा सेंटर्स की वजह से कंपनी के लिए मौके काफी बढ़ गए हैं। एआई डेटा सेंटर्स की जरूरतें ट्रेडिशनल डेटा सेंटर्स से अलग होती हैं। सीएलएसए का कहना है कि अमेरिकी डेटा सेंटर्स में बड़े मौके के अलावा भारत में भी बड़े मौके दिख रहे हैं। 1.5GW से बढ़कर इसके 2030 तक 10GW तक पहुंच जाने का अनुमान है।

    FY29 तक 20000 करोड़ रेवेन्यू का टारगेट 

    STL ने FY29 तक 20000 करोड़ रुपये रेवेन्यू का टारगेट तय किया है। मार्जिन का टारगेट 27 फीसदी है। कंपनी ग्रोथ की रफ्तार बढ़ाने के लिए अपनी कपैसिटी बढ़ाकर 1.5 गुना करेगी। उसका प्लान सालाना 1000 करोड़ रुपये निवेश करने का है। इसमें भारत में नई मैन्युफैक्चरिंग फैसलिटी भी शामिल होंगी।

    यह भी पढ़ें: NSE के आईपीओ की संभावित डेट आते ही रॉकेट बने IFCI और New India Assurance Company के शेयर

    शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल

    STL के शेयरों ने इस साल निवेशकों को मालामाल किया है। 2026 में इसने 630 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि इसने निवेशकों का पैसा सात गुना से ज्यादा कर दिया है। इस साल 1 जनवरी को इस शेयर की कीमत 102 रुपये थी। 4 सितंबर को शेयर का प्राइस 748.90 रुपये था।

    डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।