Himalaya Nutravedics Share Price: ढहते मार्केट में अपर सर्किट, आयुर्वेदिक दवा कंपनी ने पहले दिन 17% बढ़ाई पूंजी

Himalaya Nutravedics IPO Listing: हिमालय न्यूट्रावेदिक्स आयुर्वेदिक और न्यूट्रिशनल प्रोडक्टस बनाकर बेचती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 10:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Himalaya Nutravedics IPO Listing: हिमालय न्यूट्रावेदिक्स का ₹26 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22-24 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Himalaya Nutravedics IPO Listing: आयुर्वेदिक और न्यूट्रिशनल प्रोडक्टस बनाने वाली हिमालय न्यूट्रावेदिक्स के शेयरों की आज ढहते मार्केट में BSE SME पर शानदार एंट्री हुई। एक तरफ शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे-आधे फीसदी से अधिक टूट गए तो दूसरी तरफ हिमालय न्यूट्रावेदिक्स के शेयर मजबूत एंट्री के बाद अपर सर्किट पर पहुंच गए। आईपीओ के तहत इसके शेयर ₹106 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹118.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 11.32% का लिस्टिंग गेन (Himalaya Nutravedics Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹123.90 (Himalaya Nutravedics Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 16.89% मुनाफे में हैं।

Himalaya Nutravedics IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

हिमालय न्यूट्रावेदिक्स का ₹26 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22-24 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.33 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.00 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 3.58 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.56 गुना भरा था।


इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 24,99,600 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹13.75 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹7.50 करोड़ बिजनेस डेवलपमेंट और डिजिटल मार्केटिंग एक्टिविटीज, ₹3.17 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹2.08 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

Himalaya Nutravedics के बारे में

हिमालय न्यूट्रावेदिक्स आयुर्वेदिक और न्यूट्रिशनल प्रोडक्टस बनाकर बेचती है। साथ ही दूसरी कंपनियों के लिए भी उनकी स्पेशिफिकेशंस के हिसाब से यह प्रोडक्ट्स बनाती है। यह तीन प्रकार के प्रोडक्ट्स बनाती है- पारंपरिक आयुर्वेदिक ग्रंथो के आधार पर, कंपनियों के अपने डेवलप किए हुए फॉर्मूले पर के साथ-साथ हेल्थ और न्यूट्रीशन से जुड़े सप्लीमेंट्स। यह इन्हें गिलेटिन कैप्सूल, टैबलेट्स, लिक्विड ओरल्स और मेडिकेटे ऑयल के रूप में बनाती है। इसका बिजनेस मॉडल हाइब्रिड है और यह खुद के ब्रांडेड प्रोडक्ट्स के साथ-साथ थर्ड-पार्टी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग से भी कमाई करती है। हालांकि वित्त वर्ष 2026 के रेवेन्यू में इसके अपने खुद के प्रोडक्ट्स की 51.14% हिस्सेदारी थी।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना करीब 315% की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹7.39 करोड़ और टोटल इनकम करीब 73% के सीएजीआर से ₹43.12 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹5.13 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹10.07 करोड़ पड़े थे।

Varmora IPO Listing: जीरो GMP के बाद 4% का लिस्टिंग गेन, ढहते मार्केट में चमका ₹148 का टाइल शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।