Dealing Room Check: मेटल शेयरों में लगातार तीसरे दिन नया शिखर बना। वेदांता का शेयर 8% के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। NMDC भी 7% ऊपर नजर आया। इसके साथ ही PSUs और रियल्टी शेयरों में भी रौनक नजर आई। मार्च में स्पेशियलिटी केमिकल्स के अच्छे एक्सपोर्ट आंकड़ों से केमिकल शेयरों में बहार देखने को मिली। नवीन फ्लोरीन 5% से ज्यादा उछला। इसके साथ ही आरती, अतुल, टाटा केमिकल और दीपक नाइट्राइट में 3 से 4% का उछाल नजर आया। कच्चे तेल में नरमी और ग्लोबल टेंशन में कमी से एनर्जी और एयरलाइंस शेयरों में रौनक देखने को मिली। HPCL और पेट्रोनेट के शेयर 5% से ज्यादा चढ़े। वहीं इंडिगो भी करीब 4% की तेजी के साथ नए शिखर पर पहुंचा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज फेडरल बैंक और हिंडाल्को के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
