HAL Share Price: हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का शेयर आज एक बार फिर धड़ाम हो गया। कारोबार की शुरुआत में यह 3% से अधिक टूट गया और आज के इंट्रा-डे के निचले स्तर के हिसाब से दो कारोबारी दिनों में यह 9% से अधिक टूट चुका है। एक कारोबारी दिन पहले यह इंट्रा-डे में 8% से अधिक टूटा था और दिन के आखिरी तक कुछ खास रिकवरी नहीं हो पाई थी और दिन के आखिरी में भी 5.7% की गिरावट के साथ बंद हुआ था। अब तो ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले ने रेटिंग और टारगेट प्राइस में कटौती कर इसे तगड़ा झटका दे दिया। हालांकि ओवरऑल बात करें तो इसे कवर करने वाले 25 एनालिस्ट्स में से 21 ने अब भी इसे खरीदारी की रेटिंग दी है जबकि दो ने होल्ड और दो ने सेल रेटिंग दी है।
