Get App

हिंदुस्तान कॉपर के शेयर 8% उछले, तोड़ा 15 सालों का रिकॉर्ड; अब शेयर बेचकर बुक कर लें मुनाफा?

Hindustan Copper Shares: हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में आज 26 दिसंबर को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान इस सरकारी कंपनी के शेयर करीब 8 प्रतिशत तक उछलकर 473 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह इसका पिछले 15 सालों, यानी नवंबर 2010 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबे (Copper) की कीमतों के नए उच्चतम स्तर पर पहुंचने का इस शेयर को सीधा फायदा मिल रहा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 2:39 PM
हिंदुस्तान कॉपर के शेयर 8% उछले, तोड़ा 15 सालों का रिकॉर्ड; अब शेयर बेचकर बुक कर लें मुनाफा?
Hindustan Copper Shares: साल 2025 में अब तक हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में करीब 89 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है

Hindustan Copper Shares: हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में आज 26 दिसंबर को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान इस सरकारी कंपनी के शेयर करीब 8 प्रतिशत तक उछलकर 473 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह इसका पिछले 15 सालों, यानी नवंबर 2010 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबे (Copper) की कीमतों के नए उच्चतम स्तर पर पहुंचने का इस शेयर को सीधा फायदा मिल रहा है।

शुक्रवार के कारोबार में हिंदुस्तान कॉपर, निफ्टी मेटल इंडेक्स का सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर रहा। इस दौरान निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। हिंदुस्तान कॉपर के शेयर बीते एक हफ्ते में ही करीब 21 प्रतिशत चढ़ चुके हैं, जो दिसंबर 2023 के बाद इसका सबसे मजबूत वीकली प्रदर्शन है।

साल 2025 में अब तक हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में करीब 89 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। यह निफ्टी मेटल इंडेक्स के सभी शेयरों में सबसे बेहतर प्रदर्शन है। इसी अवधि में मेटल इंडेक्स कुल मिलाकर लगभग 24 प्रतिशत चढ़ा है।

तांबे की कीमतों ने बनाए नए रिकॉर्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें