Get App

Hindustan Zinc Shares: चांदी का दाम गिरते ही क्रैश हुआ यह शेयर, एक झटके में 12% तक टूटा भाव

Hindustan Zinc Shares: चांदी की कीमतों में शुक्रवार 30 जनवरी को आई भारी गिरावट का सीधा असर हिंदुस्तान जिंक के शेयरों पर देखने को मिला। वेदांता ग्रुप की इस कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान करीब 12 प्रतिशत तक लुढ़क गए। चांदी की कीमतों में आई गिरावट के पीछे निवेशकों ने हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में मुनाफावसूली की

Vikrant singhअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 3:09 PM
Hindustan Zinc Shares: चांदी का दाम गिरते ही क्रैश हुआ यह शेयर, एक झटके में 12% तक टूटा भाव
Hindustan Zinc Shares: दोपहर के कारोबार में हिंदुस्तान जिंक का शेयर 631.55 रुपये तक फिसल गया

Hindustan Zinc Shares: चांदी की कीमतों में शुक्रवार 30 जनवरी को आई भारी गिरावट का सीधा असर हिंदुस्तान जिंक के शेयरों पर देखने को मिला। वेदांता ग्रुप की इस कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान करीब 12 प्रतिशत तक लुढ़क गए। चांदी की कीमतों में आई गिरावट के पीछे निवेशकों ने हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में मुनाफावसूली की, जिससे शेयर पर दबाव बढ़ गया।

दोपहर के कारोबार में हिंदुस्तान जिंक का शेयर 631.55 रुपये तक फिसल गया। चूंकि यह चांदी का उत्पादन करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट ने इस शेयर को लेकर निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर कर दिया।

चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर चांदी का भाव 8 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 104.37 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह गिरावट ऐसे समय आई, जब एक दिन पहले ही चांदी ने 119.51 डॉलर प्रति औंस का अपना नया ऑल-टाइम हाई छुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें