Hindustan Zinc Shares: चांदी के दाम बढ़ने से यह शेयर बना रॉकेट, 8% उछलकर नए 52-वीक हाई पर पहुंचा भाव
Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज 12 दिसंबर को 8% से अधिकर उछलकर अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। यह आज निफ्टी मेटल इंडेक्स पर सबसे अधिक चढ़ने वाला शेयर रहा। वेदांता ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 566.70 के रुपये के स्तर पर पहुंच गए। पिछले 4 दिनों से इस शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है
Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक भारत में चांदी का उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है
Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज 12 दिसंबर को 8% से अधिकर उछलकर अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। यह आज निफ्टी मेटल इंडेक्स पर सबसे अधिक चढ़ने वाला शेयर रहा। वेदांता ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 566.70 के रुपये के स्तर पर पहुंच गए। पिछले 4 दिनों से इस शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस दौरान इसके शेयरों का भाव 16% तक बढ़ चुका है।
हिंदुस्तान जिंक के शेयर क्यों बढ़ रहे हैं?
हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में हालिया तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह चांदी की कीमतों में आई उछाल है। चांदी की कीमतें आज नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गईं। इसने भारत में पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार किया। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सिल्वर ने स्पॉट मार्केट में 60 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार किया था।
चांदी की रिकॉर्ड कीमतों का सीधा फायदा हिंदुस्तान ज़िंक को
हिंदुस्तान जिंक भारत में चांदी का उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है और 99.9% शुद्धता वाली रिफाइंड सिल्वर बनाती है। जैसे-जैसे चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड तोड़ रही हैं, कंपनी की रेवन्यू संभावनाओं में बड़ा उछाल दिख रहा है।
हिंदुस्तान जिंक के शेयरों को सिर्फ चांदी की रैली ने नहीं, बल्कि ग्लोबल संकेतों से भी सपोर्ट मिल रहा है। चीन ने अपनी इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए अगले साल भी प्रोएक्टिव वित्तीय नीतियों को जारी रखने का वादा किया है। इसके तहत चीन सरकार ने खर्च बढ़ाने और निवेश को प्रोत्साहन देने की बात कही है।
ध्यान रहे कि चीन धातुओं का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है। इसलिए वहां की पॉलिसी का असर पूरी दुनिया की मेटल कंपनियों पर देखा जाता है। अगर चीन की ओर से वित्तीय राहत मिलती है, तो 2026 के दूसरे हिस्से में दिखाई दे रही आर्थिक सुस्ती की चिंताएं भी कम हो सकती हैं। इसके अलावा कमजोर अमेरिकी डॉलर भी ग्लोबल मेटल बाजारों को सपोर्ट दे रहा है।
टेक्निकल चार्ट्स क्या संकेत दे रहे हैं?
हिंदुस्तान जिंक के शेयर ने इस हफ्ते शानदार ब्रेकआउट की कोशिश की है। बोनान्जा के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, ड्रूमिल विथलानी ने कहा कि शेयर ने 540–550 के मजबूत रेजिस्टेंस जोन को वापस हासिल किया है और वह भी एक बड़ी बुलिश कैंडल और बढ़ते वॉल्यूम के साथ। यह संकेत देता है कि खरीदारी का रुझान साफ तौर पर मजबूत हो रहा है।
उन्होंने बताया कि शेयर की कीमत पिछले कई महीनों से लगातार हायर लो बना रही है। इससे संकेत मिलता है कि 2025 की शुरुआत से शेयर में धीरे-धीरे मजबूत खरीदारी हो रही है। विथलानी ने कहा कि शेयर अपने 20-वीक और 50-वीक के EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मिड-टर्म में इसकी मजबूती दिखाता है। RSI 66 पर है, जो अच्छा बुलिश मोमेंटम दिखाता है
उन्होंने कहा, "अगर शेयर 555–560 के ऊपर टिकता है, तो यह पूरी तरह से ब्रेकआउट की पुष्टि करेगा और इसके बाद शेयर 600 तक जा सकता है। उससे ऊपर 640 अगला बड़ा टारगेट होगा। नीचे की तरफ, 500–510 का स्तर मजबूत सपोर्ट है। जब तक यह स्तर सुरक्षित रहता है, तब तक स्टॉक की लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चर पॉजिटिव मानी जा रही है।"
हिंदुस्तान जिंक के शेयरों का प्रदर्शन
हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में पिछले पांच दिनों में करीब 13 परसेंट और पिछले एक महीने में 16 परसेंट से की तेजी आ चुकी है। साल 2025 में अब तक स्टॉक करीब 27 परसेंट बढ़ चुका है।
मार्च 2025 में स्टॉक ने 378.15 रुपये का अपना 52-वीक लो छुआ था। तब से अब तक 9 महीनों में यह शेयर करीब 50 प्रतिशत उछल चुका है। हालांकि यह शेयर अभी भी अपने 1,443 रुपये के ऑलटाइम हाई लेवल से काफी नीचे है, जो इसने जनवरी 2011 में छुआ था।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।