Get App

Hindustan Zinc Shares: चांदी के दाम बढ़ने से यह शेयर बना रॉकेट, 8% उछलकर नए 52-वीक हाई पर पहुंचा भाव

Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज 12 दिसंबर को 8% से अधिकर उछलकर अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। यह आज निफ्टी मेटल इंडेक्स पर सबसे अधिक चढ़ने वाला शेयर रहा। वेदांता ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 566.70 के रुपये के स्तर पर पहुंच गए। पिछले 4 दिनों से इस शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 12, 2025 पर 3:42 PM
Hindustan Zinc Shares: चांदी के दाम बढ़ने से यह शेयर बना रॉकेट, 8% उछलकर नए 52-वीक हाई पर पहुंचा भाव
Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक भारत में चांदी का उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है

Hindustan Zinc Shares: हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज 12 दिसंबर को 8% से अधिकर उछलकर अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। यह आज निफ्टी मेटल इंडेक्स पर सबसे अधिक चढ़ने वाला शेयर रहा। वेदांता ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 566.70 के रुपये के स्तर पर पहुंच गए। पिछले 4 दिनों से इस शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस दौरान इसके शेयरों का भाव 16% तक बढ़ चुका है।

हिंदुस्तान जिंक के शेयर क्यों बढ़ रहे हैं?

हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में हालिया तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह चांदी की कीमतों में आई उछाल है। चांदी की कीमतें आज नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गईं। इसने भारत में पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार किया। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सिल्वर ने स्पॉट मार्केट में 60 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार किया था।

चांदी की रिकॉर्ड कीमतों का सीधा फायदा हिंदुस्तान ज़िंक को

हिंदुस्तान जिंक भारत में चांदी का उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है और 99.9% शुद्धता वाली रिफाइंड सिल्वर बनाती है। जैसे-जैसे चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड तोड़ रही हैं, कंपनी की रेवन्यू संभावनाओं में बड़ा उछाल दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें