Get App

Hitachi Energy shares: 2026 में अब तक 100% उछाल के बाद शेयर ने आज फिर भरी उड़ान, जानिए जेफरीज ने क्या दिया टारगेट

Hitachi Energy shares: जेफरीज ने कहा कि डिमांड ट्रेंड मजबूत बने हुए हैं और हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) प्रोजेक्ट्स से मार्जिन और ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज को यह भी उम्मीद है कि FY26–FY28 के दौरान EPS 58 परसेंट की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ेगा

Sujata Yadavअपडेटेड May 27, 2026 पर 3:26 PM
Hitachi Energy shares: 2026 में अब तक 100% उछाल के बाद शेयर ने आज फिर भरी उड़ान, जानिए जेफरीज ने क्या दिया टारगेट
जेफरीज ने हिताची एनर्जी इंडिया पर अपनी 'BUY' रेटिंग बनाए रखी है और इसका प्राइस टारगेट 25,000 रुपये से बढ़ाकर 43,145 रुपये कर दिया है

Hitachi Energy shares Price: हिताची एनर्जी इंडिया के शेयर बुधवार के ट्रेड में अब तक के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गए।  सेशन के दौरान दोपहर 3 बजे NSE पर स्टॉक करीब 4.39 फीसदी बढ़कर 37,575 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।  2026 में अब तक शेयर  100 फीसदी से ज्यादा भागा है। वहीं 3 साल में इसने अपने शेयरधारकों को 889.08 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

शेयर में यह तेजी मार्च तिमाही की मजबूत कमाई और ब्रोकरेज की बुलिश कमेंट्री के बाद आई है।

जेफरीज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज ने हिताची एनर्जी इंडिया पर अपनी 'BUY' रेटिंग बनाए रखी है और इसका प्राइस टारगेट 25,000 रुपये से बढ़ाकर 43,145 रुपये कर दिया है, जिसका मतलब है कि पिछले क्लोजिंग प्राइस 35,995 रुपये से लगभग 19.9 फीसदी की बढ़त होगी। जेफरीज ने कहा कि डिमांड ट्रेंड मजबूत बने हुए हैं और हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) प्रोजेक्ट्स से मार्जिन और ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज को यह भी उम्मीद है कि FY26–FY28 के दौरान EPS 58 परसेंट की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें