रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट मिलने से 8% भागा हिताची एनर्जी का शेयर, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय

हिताची एनर्जी पर नुवामा का कहना है कि इस पावर ग्रिड प्रोजेक्ट की वैल्यू 25,000 करोड़ रुपए संभव है। कंसोर्शियम में हिताची का ऑर्डर 4000-6000 करोड़ रुपए हो सकता है। कंपनी का बैकलॉग ऑर्डर 8,910 करोड़ करोड़ रुपए है

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 1:45 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 1 हफ्ते में इस स्टॉक में 5.33 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, 1 महीने में ये शेयर 7 फीसदी से ज्यादा टूटा है। वहीं, जनवरी से अब तक ये शेयर 134.71 फीसदी भागा है

Hitachi Energy stock price : हिताची में आज 8 फीसदी की तेजी है। दरअसल कंपनी का पावर ग्रिड के साथ रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांसमिशन लाइन का करार हुआ है। इसमें BHEL भी शामिल है। इसखबर पर पूरी डिटेल बताते हुए TV18 की वामाक्षी डोरिया ने कहा कि BHEL और हिताची एनर्जी का पावर ग्रिड से करार हुआ है। यह करार रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांसमिशन लाइन को लिए हुआ है। इस करार के तहत गुजरात के खावड़ा और महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिंग स्टेशन बनेंगे। यह कराह 800kV, 6,000 MW, 1,200 km HVDC (High Voltage Direct Current) ट्रांसमिशन लाइन के लिए हुआ। साल 2029 तक प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है।

हिताची एनर्जी पर नुवामा

हिताची एनर्जी पर नुवामा का कहना है कि इस पावर ग्रिड प्रोजेक्ट की वैल्यू 25,000 करोड़ रुपए संभव है। कंसोर्शियम में हिताची का ऑर्डर 4000-6000 करोड़ रुपए हो सकता है। कंपनी का बैकलॉग ऑर्डर 8,910 करोड़ करोड़ रुपए है। अगले 24 से 26 महीने में मजबूत आय ग्रोथ संभव है। कंपनी को पावर ग्रिड से मिला पहला HVDC ऑर्डर है। कंपनी को आगे कई HVDC ऑर्डर की उम्मीद है। सरकार का 2023 तक 500 GW ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य है। इससे भी कंपनी को फायदा होगा।


ब्रोकरेज ने हिताची एनर्जी इंडिया पर अपनी खरीद की सलाह को दोहराते हुए प्रति शेयर 16,500 रुपये का टारगेट दियाजो वर्तमान स्तर से 41.5 फीसदी की बढ़त दर्शाता है।

एक महीने पहले, कंपनी ने क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस (घरेलू और निर्यात दोनों) की बढ़ती ग्लोबल मांग को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता विस्तार पर लगभग 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

Defence Stocks: डिफेंस शेयरों में रौनक, करीब 2% भागे HAL और BEL, जेपी मॉर्गन के कवरेज ने भरा जोश

हिताची एनर्जी (Hitachi Energy India) की कैसी रही चाल

हिताची एनर्जी का शेयर 1.20 बजे के आसपास 715.30 रुपए यानी 6.13 फीसदी की तेजी के साथ 12375 रुपए के आसपास नजर आ रहा था। आज का इसका दिन का हाई 12,825 रुपए और दिन का लो 12,310 रुपए है। कंपनी का शेयर वॉल्यूम 147,059 और मार्केट कैप 52,468 करोड़ रुपए है। पिछले 1 हफ्ते में इस स्टॉक में 5.33 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, 1 महीने में ये शेयर 7 फीसदी से ज्यादा टूटा है। वहीं, जनवरी से अब तक ये शेयर 134.71 फीसदी भागा है। जबकि, 1 साल में इसने 156 फीसदी रिटर्न दिया है। 3 साल में ये शेयर 391.54 फीसदी भागा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 26, 2024 1:45 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।